ETV Bharat / sports

WATCH: सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस से जुड़े, दिल्ली कैपिटल्स से मुकाबले के लिए कसी कमर - Suryakumar Yadav

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Apr 5, 2024, 6:01 PM IST

Suryakumar Yadav joins MI
Suryakumar Yadav joins MI

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की डूबती हुई नैय्या को पार लगाने के लिए टी20 स्पेशलिस्ट बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव टीम से जुड़ गए हैं. इस सीजन में हार की हैट्रिक लगा चुकी मुंबई इंडियंस को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में पहली जीत दिलाने के लिए सूर्या ने कमर कस ली है. पढ़ें पूरी खबर.

नई दिल्ली : 5 बार की आईपीएल चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस को आईपीएल के 17वें सीजन में लगातार 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. हार की हैट्रिक से नाराज मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. पहले 3 मैच में टीम का हिस्सा नहीं रहे दाएं हाथ के टी20 स्पेशलिस्ट बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जाने वाले अगले मैच से पहले टीम से जुड़ गए हैं.

सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस से जुड़े
मुंबई इंडियंस के मीडिल ऑर्डर बल्लेबाजी की रीढ़ सूर्यकुमार यादव एनसीए से फिट घोषित होने का बाद आज टीम से जुड़ गए हैं. मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियस एक्स अकाउंट पर सूर्या के टीम से जुड़ने की एक वीडियो शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी. मुंबई इंडियंस ने, 'जिसका हमें था इंतजार... सूर्या दादा इज हियर पलटन!' कैप्शन के साथ सूर्या का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनका कूल अंदाज देखने को मिला.

बता दें कि, सूर्यकुमार यादव टखने की सर्जरी के बाद बेंगलुरु की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन (चोट से उबरने की प्रक्रिया) के दौर से गुजर रहे थे, लेकिन अब वो पूरी तरह से फिट हो गए हैं. उम्मीद है कि सूर्या मुंबई इंडियंस के बचे हुए मैचों में खेलते हुए नजर आएंगे.

सूर्या ने शुरू किया अभ्यास
आईपीएल 2024 के लिए अपनी टीम MI से जुड़ने के तुरंत बाद से ही धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने मैदान पर पसीना बहाना शुरू कर दिया है. मुंबई इंडियंस को रविवार, 7 अप्रेल को अपने होम ग्राउन्ड वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच खेलना है. मुंबई लगातार 3 हार के बाद पहली जीत दर्ज करने के इरादे से इस मैच में मैदान पर उतरेगी.

सूर्या पलटेंगे MI की किस्मत!
आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ने हार की हैट्रिक लगाई है लेकिन उसकी किस्मत बदलने के लिए दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज सूर्या टीम से जुड़ गए हैं. मुंबई के सफल अभियान के लिए सूर्यकुमार काफी अहम खिलाड़ी हैं, जिनका आईपीएल करियर बेहद शानदार रहा है. सूर्या ने 139 आईपीएल मैचों में 32.17 के औसत और 143.32 के स्ट्राइक रेट से कुल 3249 रन बनाए हैं. उनके नाम 21 अर्धशतक और 1 शतक भी दर्ज है.

ये भी पढ़ें :-

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.