ETV Bharat / sports

रोहित शर्मा के मुंबई इंडियंस छोड़ने की खबरों के बीच अंबाती रायडू का बड़ा बयान, जानें क्या कहा ? - Ambati Rayudu on Rohit Sharma

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Apr 10, 2024, 5:40 PM IST

Updated : Apr 10, 2024, 10:50 PM IST

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का अगले आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ देने की खबरों के बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू ने बड़ा बयान दिया है. पढे़ं पूरी खबर.

Ambati Rayudu on Rohit Sharma
Ambati Rayudu on Rohit Sharma

नई दिल्ली : मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें सीजन के शुरू होने से पहले एक कठिन फैसला लेते हुए रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को अपनी टीम की कमान सौंपी. इस फैसले से हिटमैन के फैंस काफी नाराज हैं. वहीं, मुंबई इंडियंस को भी इसके निर्णय के बाद से काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. हाल ही में रोहित के मुंबई इंडियंस को छोड़ने की चर्चाएं जोरों पर हैं. इस मुद्दे को लेकर अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाति रायडू ने बड़ा बयान दिया है.

सभी टीमें रोहित को कप्तान बनाना पसंद करेंगी
मुंबई इंडियंस ने भले ही रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया हो. लेकिन, अंबाती रायडू का मानना है कि रोहित शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें कोई भी टीम अपना कप्तान बनाना चाहेगी. स्टार स्पोर्ट्स से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा, 'यह रोहित शर्मा का फैसला है कि वह कहां जाना चाहते हैं. सभी आईपीएल टीमें उन्हें कप्तान बनाना पसंद करेंगी'.

रोहित को नहीं मिल रहा सही सम्मान
आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके रायडू यह भी मानते हैं कि रोहित- एक ऐसे कप्तान जिन्होंने कप्तान रहते हुए मुंबई इंडियंस को 5 आईपीएल ट्रॉफी दिलाई हैं, को मौजूदा टीम में सही सम्मान नहीं मिल पा रहा है. रायडू ने कहा कि, 'वह एक ऐसी फ्रेंचाइजी के पास जाएंगे जो शायद उनसे बेहतर व्यवहार करेगी जो यहां (मुंबई इंडियंस में) हुआ है'.

हिटमैन के दिल्ली कैपिटल्स में शामिल होने की खबरें
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के दिल्ली कैपिटल्स में शामिल होने की अटकलें चल रही हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स के मालिक पार्थ जिंदल ने हिटमैन का अपनी टीम में स्वागत किया है और अगले सीजन में रोहित मुंबई की टीम से ट्रेड होकर दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ सकते हैं. हालांकि, ईटीवी भारत इस खबर की पुष्टि नहीं करता है.

ये भी पढे़ं :-

Last Updated : Apr 10, 2024, 10:50 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.