ETV Bharat / sports

जमशेदपुर में 134वें डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, उद्घाटन मैच में जमशेदपुर एफसी ने दर्ज की शानदार जीत

जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टेडियम 134वें डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन हुआ.

DURAND CUP
134वें डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : July 25, 2025 at 7:00 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जमशेदपुर: 134वें डूरंड कप प्रतियोगिता का आगाज हो चुका है. जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टेडियम में गुरुवार को इसका उद्घाटन हुआ. जमशेदपुर चरण के उद्घाटन मैच में कई लोग उपस्थित रहे. जहां भारी बारिश के बावजूद मैच खेला गया. जिसमें जमशेदपुर एफसी ने ग्रुप सी के पहले मैच में नेपाल की त्रिभुवन आर्मी एफसी को 3-2 से हराकर शानदार जीत दर्ज की.

DURAND CUP
134वें डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज (ईटीवी भारत)

उद्घाटन के दौरान झारखंड सरकार के खेल एवं युवा मामलों के मंत्री सुदिव्य कुमार, पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ और डूरंड कप आयोजन समिति के संरक्षक, लेफ्टिनेंट जनरल राम चंद्र तिवारी, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, एसएम और नेपाल सेना के सैन्य प्रशिक्षण महानिदेशक, भारतीय सेना के कई अधिकारियों के अलावा, जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू रॉय, जमशेदपुर पूर्व की विधायक पूर्णिमा दास साहू, टाटा स्टील के वीपीसीएसडी डी.बी. सुंदर रामम उपस्थित थे.

DURAND CUP
134वें डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज (ईटीवी भारत)

भव्य उद्घाटन समारोह की शुरुआत गुलाब सिंह मुंडा और इचागढ़ टीम द्वारा प्रस्तुत पाइका नृत्य से हुई, जिसके बाद 8वीं गोरखा रेजिमेंट की 6वीं बटालियन द्वारा खुखरी नृत्य, उसके बाद जीवंत स्थानीय लोक नृत्य, झुमर नृत्य और अंतिम सांस्कृतिक कार्यक्रम मद्रास रेजिमेंट की 21वीं बटालियन द्वारा कलारीपयट्टू का प्रदर्शन किया गया,

DURAND CUP
134वें डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज (ईटीवी भारत)

जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए ग्रुप सी के पहले मैच में जमशेदपुर एफसी ने नेपाल की त्रिभुवन आर्मी एफसी को 3-2 से हराकर जीत से शुरुआत की. नेपाल की टीम ने दो बार पिछड़ने के बाद बराबरी का गोल किया, लेकिन निकिल बारला के निर्णायक गोल ने रेड माइनर्स को विजयी शुरुआत दिलाई. जमशेदपुर के लिए सार्थक गोलुई और मनवीर सिंह ने पहले दो गोल किए, जबकि त्रिभुवन आर्मी के लिए कप्तान जॉर्ज प्रिंस कार्की और अनंत तमांग ने गोल किए. जमशेदपुर की टीम ने पूरे मैच के दौरान नेपाल की टीम पर लगातार दबाव बनाए रखा. जमशेदपुर की टीम ने दूसरे हाफ में एक गोल किया और नेपाल की टीम को 3-2 से हराकर शानदार जीत दर्ज की.

यह भी पढ़ें:

कोलकाता में मोहन बागान बनाम ईस्ट बंगाल एफसी मैच सुरक्षा कारणों से रद्द

ईस्ट बंगाल 132वें डूरंड कप के फाइनल में, पेनल्टी शूटआउट में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को हराया

Durand Cup 2023 : नोह सदौई की हैट्रिक, एफसी गोवा ने शिलांग को 6-0 से दी मात