ETV Bharat / spiritual

Aaj Ka Panchang : फाल्गुन महीने की नवमी तिथि,आज शुभ कार्यों को करने से बचें

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Mar 5, 2024, 12:01 AM IST

5 March Panchang
5 March Panchang

Panchang 5 March 2024 : आज फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष नवमी तिथि है. किसी भी तरह के शुभ कार्यों को इस नक्षत्र में टालना चाहिए. पढ़ें पूरी खबर...

हैदराबाद : आज 05 मार्च, 2024 मंगलवार, के दिन फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष नवमी तिथि है. इस तिथि पर मृत्यु के देवता यम और माता दुर्गा का शासन है. इस दिन किसी भी तरह के शुभ काम करना ही नहीं चाहिए. हालांकि विरोधियों पर विजय प्राप्त करने के लिए नई योजनाएं इस दिन बनाई जा सकती है. आज महर्षि दयानंद जयंती है. आज नवमी तिथि सुबह 08.04 बजे खत्म हो रही है.

आज का नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा धनु राशि और मूल नक्षत्र में रहेगा. यह नक्षत्र धनु राशि में 0 से लेकर 13:20 डिग्री तक फैला है. इसके देवता नैऋति है और शासक ग्रह केतु है. यह बिल्कुल भी शुभ नक्षत्र नहीं है. किसी भी तरह के शुभ कार्यों को इस नक्षत्र में टालना चाहिए. खंडहर तोड़ने का काम, अलगाव या तांत्रिक कार्य किए जा सकते हैं.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 15:47 से 17:16 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम से भी परहेज करना चाहिए.

5 मार्च का पंचांग

  1. कृष्ण पक्ष नवमी तिथि, इस दिन नहीं करना चाहिए कोई शुभ काम
  2. विक्रम संवत : 2080
  3. मास : फाल्गुन
  4. पक्ष : कृष्ण पक्ष नवमी
  5. दिन : मंगलवार
  6. तिथि : कृष्ण पक्ष नवमी
  7. योग : सिद्धि
  8. नक्षत्र : मूल
  9. करण : गर
  10. चंद्र राशि : धनु
  11. सूर्य राशि : कुंभ
  12. सूर्योदय : सुबह 06:57 बजे
  13. सूर्यास्त : शाम 06:44 बजे
  14. चंद्रोदय : सुबह 03.36 बजे (6 मार्च)
  15. चंद्रास्त : दोपहर 12.44 बजे
  16. राहुकाल : 15:47 से 17:16
  17. यमगंड : 11:22 से 12:51
ये भी पढ़ें - जानें, कौन थे दिगंबर जैन आचार्य विद्यासागर महाराज, कैसा था उनका जीवन
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.