ETV Bharat / spiritual

29 February Panchang : फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है, जानें आज का शुभ मुहूर्त

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Feb 29, 2024, 12:03 AM IST

Panchang 29 February 2024
Panchang 29 February 2024

Today Panchang In Hindi : आज 29 फरवरी, 2024 गुरुवार, के दिन फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि है. आज के दिन चंद्रमा तुला राशि और चित्रा नक्षत्र में रहेगा. यह नर्म प्रकृति का नक्षत्र है. पढ़ें पूरी खबर..

हैदराबाद : आज 29 फरवरी, 2024 गुरुवार, के दिन फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि है. नागों के देवता का इस तिथि पर शासन है. आध्यात्मिक प्रगति के कार्य और तीर्थयात्रा के लिए यह तिथि अच्छी मानी जाती है. पंचमी तिथि 1 मार्च की सुबह 06.21 बजे खत्म हो रही है.

यात्रा के लिए अच्छा है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा तुला राशि और चित्रा नक्षत्र में रहेगा. यह नक्षत्र कन्या राशि में 23:20 से लेकर तुला राशि में 6:40 डिग्री तक फैला है. इसके देवता विश्वकर्मा और नक्षत्र स्वामी मंगल हैं. यह नर्म प्रकृति का नक्षत्र है. किसी भी तरह की दोस्ती की शुरुआत करने, कामुक संबंधों के साथ, ललित कला आदि सीखने और यात्रा करने के लिए यह नक्षत्र अच्छा है.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 14:19 से 15:47 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम से भी परहेज करना चाहिए.

29 फरवरी का पंचांग

  1. फाल्गुन कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि, तीर्थयात्रा के लिए है अच्छी
  2. विक्रम संवत : 2080
  3. मास : फाल्गुन
  4. पक्ष : कृष्ण पक्ष पंचमी
  5. दिन : गुरुवार
  6. तिथि : कृष्ण पक्ष पंचमी
  7. योग : व्रुद्धि
  8. नक्षत्र : चित्रा
  9. करण : कौलव
  10. चंद्र राशि : तुला
  11. सूर्य राशि : कुंभ
  12. सूर्योदय : सुबह 07:01 बजे
  13. सूर्यास्त : शाम 06:42 बजे
  14. चंद्रोदय : रात 10.36 बजे
  15. चंद्रास्त : सुबह 09.10 बजे
  16. राहुकाल : 14:19 से 15:47
  17. यमगंड : 07:01 से 08:29
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.