ETV Bharat / spiritual

चैत्र शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि, रिक्ता तिथि होने के कारण शुभ कार्यों से करें परहेज - 12th April panchang

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Apr 12, 2024, 12:03 AM IST

12th april panchang rahu kal on thursday chaitra navratri maa kushmanda puja
12 अप्रैल का पंचांग

12th April panchang : आज 12 अप्रैल शुक्रवार के दिन चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि है. आज के दिन चंद्रमा वृषभ राशि व रोहिणी नक्षत्र में रहेगा. maa kushmanda , navratri day four , 12th april , 12 april

हैदराबाद : आज 12 अप्रैल शुक्रवार के दिन चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि है. यह तिथि भगवान गणेश देवता द्वारा नियंत्रित होती है. विरोधियों के खिलाफ रणनीति बनाने के लिए अच्छी है, लेकिन रिक्ता तिथि होने के कारण किसी भी तरह का शुभ काम नहीं करना चाहिए. आज लक्ष्मी पंचमी, रोहिणी व्रत और विनायक चतुर्थी भी है. चतुर्थी तिथि दोपहर 01.11 बजे तक है.

स्थायी प्रवृत्ति के कार्यों के लिए शुभ है नक्षत्र : आज के दिन चंद्रमा वृषभ राशि और रोहिणी नक्षत्र में रहेगा. रोहिणी को शुभ नक्षत्र माना जाता है. इस नक्षत्र का विस्तार वृषभ राशि में 10 से लेकर 23:20 डिग्री तक होता है. यह एक स्थिर प्रकृति का नक्षत्र है. इसके देवता ब्रह्मा और शासक ग्रह चंद्रमा है. कुआं खोदने, नींव या शहर बनाने, प्रायश्चित कर्मकांड, पौधरोपण, राज्याभिषेक, भूमि खरीदने, मेधावी कर्म करने, बीज बोने, देवताओं की स्थापना, मंदिर के निर्माण, स्थायी काम की इच्छा रखने वाली किसी कार्य के लिए यह नक्षत्र शुभ माना जाता है.

आज के दिन का वर्जित समय : आज के दिन 11:05 से 12:40 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

  1. 12 अप्रैल का पंचांग
  2. विक्रम संवत : 2080
  3. मास : चैत्र
  4. पक्ष : शुक्ल पक्ष चतुर्थी
  5. दिन : शुक्रवार
  6. तिथि : शुक्ल पक्ष चतुर्थी
  7. योग : सौभाग्य
  8. नक्षत्र : रोहिणी
  9. करण : विष्टि
  10. चंद्र राशि : वृषभ
  11. सूर्य राशि : मीन
  12. सूर्योदय : सुबह 06:21 बजे
  13. सूर्यास्त : शाम 06:59 बजे
  14. चंद्रोदय : सुबह 08.19 बजे
  15. चंद्रास्त : रात 11.00 बजे
  16. राहुकाल : 11:05 से 12:40
  17. यमगंड : 15:49 से 17:24
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.