उत्तरकाशी त्रासदी: सारा अली खान ने शेयर किया इमरजेंसी नंबर, कंगना रनौत भी आईं आगे, धराली हादसे से टूटे सेलेब्स
उत्तराखंड में बादल फेटने की घटना पर सारा अली खान का रिएक्शन आया है, उन्होंने उत्तरकाशी डिस्टिक इमरजेंसी नंबर भी साझा किया है.

By ETV Bharat Entertainment Team
Published : August 6, 2025 at 2:36 PM IST
|Updated : August 6, 2025 at 3:24 PM IST
मुंबई: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में धराली और सुखी टॉप में बादल फटने की दो अलग-अलग घटनाओं से अफरा-तफरी मच गई. इस प्राकृतिक आपदा में कई घरें, दुकानें और सड़कें बह गईं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कई लोगों के लापता होने की आशंका है. बचाव कार्य जारी है. इस त्रासदी पर फिल्म जगत की कई हस्तियों ने चिंता और दुख व्यक्त किया है.
कंगना रनौत
अभिनेत्री से राजनेता बनी कंगना रनौत ने बुधवार, 6 अगस्त को उत्तराखंड में हाल ही में हुए बादल फटने और भूस्खलन पर गहरी चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि इस त्रासदी ने देश भर के लोगों को परेशान कर दिया है और पहाड़ों में रहने वाले लोग भय से ग्रस्त हैं.
मीडिया से करते हुए कंगना ने कहा, 'इस घटना से सभी दुखी हैं. ऐसी प्राकृतिक आपदाओं के बाद पहाड़ों में रहने वाले लोग भय में हैं. हम प्रार्थना कर रहे हैं कि स्थिति जल्द ही सुधर जाए.'
सोनू सूद
मंगलवार देर रात बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद, जिन्हें 'गरीबों का मसीहा' भी का कहा जाता है, ने उत्तरकाशी में हुई भारी तबाही पर संवेदना व्यक्त की है. सोनू सूद ने अपने ऑफिशियल एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर इस घटना पर एक भावुक पोस्ट साझा किया है.
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है, 'उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आई विनाशकारी बाढ़ और बादल फटने से मन व्यथित है. प्रभावित हर व्यक्ति के लिए प्रार्थना. अब समय आ गया है कि पूरा देश एकजुट हो और सरकार अपना काम करे. हमें व्यक्तिगत रूप से उन सभी लोगों के लिए खड़ा होना चाहिए जिन्होंने अपना घर, अपनी आजीविका और अपना जीवन खो दिया है.'
Heartbroken by the devastating floods & cloudburst in Uttarkashi, Uttarakhand.⁰Prayers for every life affected. 🙏⁰It’s time the nation comes together — while the govt does its part, we as individuals must stand up for every soul who lost a home, a living, a life. 💔🇮🇳
— sonu sood (@SonuSood) August 5, 2025
भूमि पेडनेकर
बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने इंस्टाग्राम पर इस त्रासदी पर अपने विचार साझा किए. उन्होंने न केवल इस त्रासदी पर चिंता जताई, बल्कि जलवायु परिवर्तन और अनियंत्रित विकास जैसे अंतर्निहित मुद्दों पर भी चिंता जताई. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बादल फटने और उसके बाद की घटनाओं के भयावह दृश्य और वीडियो भी पोस्ट किए. एक पोस्ट में उन्होंने लिखा है, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जो हो रहा है, वह दिल को झकझोर देने वाला है.
अदिवी शेष
'एजेंट गोपी' एक्टर अदिवी शेष ने भी एक्स हैंडल के जरिए उत्तराखंड त्रासदी पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है, 'उत्तराखंड के लिए प्रार्थना कर रहा हूं. दिल दहला देने वाले सीन.' उनका पोस्ट भले ही कम शब्दों मेंहै, लेकिन उनका मैसेज देश भर के कई लोगों की भावनात्मक प्रतिक्रियाओं को दर्शा रही है.
Praying for #Uttrakhand 🙏🏼😕 Heartbreaking visuals.
— Adivi Sesh (@AdiviSesh) August 5, 2025
सारा अली खान
बॉलीवुड की चकाचक गर्ल सारा अली खान उत्तराखंड की घटना से काफी स्तब्ध हैं. उत्तराखंड से उनका काफी जुड़ाव है, क्योंकि उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वहीं से की. उनकी पहली फिल्म 'केदारनाथ' है. इस फिल्म वह दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आई थी.
सारा अपने बिजी शेड्यूल से समय निकाल कर उत्तराखंड जाती रहती है. ऐसे में इस त्रासदी ने उनका दिल तोड़ दिया है. सारा ने मंगलवार देर रात अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उत्तराखंड की तबाही पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है, 'उत्तराखंड की घटना से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदना है. मैं सभी की सुरक्षा, शक्ति और स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करती हूं.'

वहीं, अपने दूसरे पोस्ट में सारा अली खान उत्तराखंड डिस्टिक का इमरजेंसी नंबर साझा किया है. उन्होंने अगले स्टोरी में लिखा है, 'उत्तरकाशी डिस्टिक इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर ने निम्नलिखित आपातकालीन नंबर जारी किए हैं: 01374222126, 01374222722, 9456556431.'

उत्तराखंड में गंगा का स्तर बढ़ा, सड़के हुईं क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने भारतीय सेना, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्थानीय निवासियों की भागीदारी में चल रहे उच्च तीव्रता वाले बचाव अभियान का जायजा लिया. वहीं, लगातार भारी बारिश के कारण ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम में गंगा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है. आश्रम के आरती स्थल पर भगवान शिव की मूर्ति तक पानी पहुंच गया है.
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अनुसार, उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश के कारण उत्तरकाशी और गंगोत्री के बीच एनएच-34 राजमार्ग पर सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं. पापड़गाड़ में 100 मीटर का हिस्सा बह गया और धराली के पास भारी मलबा आने से सड़क अवरुद्ध हो गई है. फिलहाल, बचाव कार्य चल रहा है.

