ETV Bharat / entertainment

रग्ड, रॉ और रियल है 'देवा', दिल्ली में बोले शाहिद कपूर, फिल्म रिलीज में बचे 2 दिन

शाहिद कपूर अपनी फिल्म देवा की रिलीज के लिए तैयार हैं और इससे पहले वे देश की राजधानी दिल्ली पहुंचे.

Shahid Kapoor and Pooja Hegde
शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े (IMAGE/PR)
author img

By ETV Bharat Entertainment Team

Published : January 29, 2025 at 1:59 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: ज़ी स्टूडियोज़ और रॉय कपूर फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘देवा’, जिसमें शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं, रिलीज के लिए तैयार है और फैंस की उत्सुकता चरम पर पहुंच चुकी है. दमदार ट्रेलर और जबरदस्त गानों ने पहले ही दर्शकों के बीच गहरा प्रभाव छोड़ा है, और अब सभी इस अनोखी सिनेमाई पेशकश का इंतजार कर रहे हैं.

इसी जोश और उमंग को बढ़ाने के लिए फिल्म की टीम ने दिल्ली से प्रमोशन की धमाकेदार शुरुआत की. राजधानी में फिल्म का प्रमोशन एक कॉलेज में हुआ, जहां शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े ने अपने फैन्स के साथ जबरदस्त डांस किया. मंच पर दोनों सितारों की ग्रैंड एंट्री ने माहौल में रोमांच भर दिया.

उन्होंने फिल्म के चार्टबस्टर गानों के सिग्नेचर स्टेप्स पर थिरकते हुए फैन्स के साथ मस्ती भी की, जिससे दर्शकों का उत्साह कई गुना बढ़ गया. शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े ने स्टेज से दिल्ली के फैंस संग सेल्फी ली और जमकर एन्जॉय किया.

मलयालम सिनेमा के मशहूर निर्देशक रोशन एंड्रयूज के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर है, जिसे ज़ी स्टूडियोज़ और रॉय कपूर फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है. ‘देवा’ 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी और दर्शकों को एक रोमांचक सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है.

बता दें, फिल्म देवा में शाहिद कपूर के रोल में साउथ फिल्मों का एक्शन देखने को मिलेगा. शाहिद साल 2025 की शुरुआत फिल्म देवा से करने जा रहे हैं. शाहिद के फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.

ये भी पढे़ं :

'मैं नहीं चाहता मेरे बच्चे एक्टर बने...' 'देवा' के प्रमोशन पर शाहिद कपूर ने ऐसा क्यों कहा?, जानें - SHAHID KAPOOR

'देवा' में डबल रोल?, शाहिद कपूर बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगे बवाल, अलग-अलग अवतार में दिखेंगे एक्टर - SHAHID KAPOOR DEVA

एक्टिंग सीखने के दिनों में जिस एक्टर से डरते थे शाहिद कपूर, अब इस फिल्म में करेंगे उससे मारधाड़ - SHAHID KAPOOR