ETV Bharat / entertainment

प्रियंका चोपड़ा का फैमिली संग दुबई वेकेशन, पति निक और बेटी माल्ती संग आईं खूबसूरत तस्वीरें

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Mar 19, 2024, 9:49 AM IST

Updated : Mar 19, 2024, 10:01 AM IST

Priyanka Chopra : एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने दुबई वेकेशन की तस्वीरें भी शेयर की हैं. प्रियंका चोपड़ा ने ये तस्वीरें भारत आकर शेयर की हैं.

प्रियंका चोपड़ा का दुबई वेकेशन
प्रियंका चोपड़ा का दुबई वेकेशन

हैदराबाद : बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने मायके भारत आई हुई हैं. प्रियंका चोपड़ा यहां एक इवेंट में शामिल होने आईं थी और इसके बाद वह ससुराल अमेरिका नहीं गई और उलटा अपने स्टार सिंगर हसबैंड निक जोनस को भी भारत बुला लिया. वहीं, एक्ट्रेस को अपने हसबैंड के साथ बीती रात फरहान अख्तर के घर देखा गया. सोशल मीडिया पर 'देसी गर्ल' का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह एक कार में निक जोनस संग बैठी हैं. वहीं, इससे पहले एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने दुबई वेकेशन की तस्वीरें भी शेयर की हैं.

प्रियंका चोपड़ा का फैमिली संग दुबई वेकेशन

प्रियंका चोपड़ा अपने काम के साथ-साथ अपनी फैमिली को भी टाइम देना नहीं भूलती हैं. प्रियंका अपने पति निक जोनस संग बेहद खूश हैं और अपनी जिंदगी को शानदार ढंग में जी रही हैं. वहीं, 'देसी गर्ल' अपनी लाडली बेटी माल्ती मैरी चोपड़ा जोनस को भी ऐसा महसूस नहीं होने देती है कि उनकी मां दुनिया की बड़ी एक्ट्रेस में से एक हैं. फिलहाल प्रियंका चोपड़ा की यह छोटी से हैप्पी फैमिली इंडिया में हैं और खुलकर इन्जॉय कर रही है.

प्रियंका चोपड़ा के फैमिली संग दुबई वेकेशन से आईं तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि प्रियंका अपने हसबैंड संग कॉजी होती दिख रही हैं. दूसरी तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा समंदर के बीच अपनी बेटी संग खेलती दिख रही हैं. तीसरा वीडियो हैं, जिसमें माल्दी दुबई बीच पर अठखेलियां करती दिख रही हैं. चौथी तस्वीर में निक सूरज के साथ खूबसूरत तस्वीर है. आखिरी तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा ने बीच की झलक दिखलाई है.

बता दें, प्रियंका चोपड़ा के डायरेक्टर फरहान अख्तर के घर जाने का मतलब है कि उनकी फिल्म 'जी ले जरा' पर आगे क्या प्रोग्रेस है. इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा एक्ट्रेस आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगी.

ये भी पढ़ें : WATCH : प्रियंका चोपड़ा की याद में पीछे-पीछे भारत पहुंचे निक जोनस, फैंस बोले- 'जीजू होली खेलने आए हैं'


Last Updated :Mar 19, 2024, 10:01 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.