बेहतरीन एक्टर के साथ कमाल की डांसर और पेंटर भी हैं श्रीदेवी की लाडली, जानें जाह्नवी कपूर की खास बातें
एक्टिंग के अलावा जाह्नवी कपूर को डांस और पेंटिंग का भी काफी शौक है, उनके बर्थडे पर जानें उनसे जुड़ी खास बातें.

By ETV Bharat Entertainment Team
Published : March 5, 2025 at 7:57 PM IST
|Updated : March 6, 2025 at 9:25 AM IST
हैदराबाद: भारतीय सिनेमा की बेहतरीन अदाकारा श्रीदेवी की लाडली जाह्नवी कपूर 6 मार्च को अपना 28वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. जाह्नवी कपूर ने 2018 में फिल्म धड़क के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था जो सफल रही थी. जाह्ववी की स्क्रीन अपीयरेंस दर्शकों को काफी पसंद आई. लेकिन क्या आपको पता है जाह्नवी एक बेहतरीन अदाकार होने के साथ ही कमाल की डांसर और पेंटर भी हैं. इसके साथ ही लोगों को जाह्नवी का फैशन और स्टाइल भी काफी पसंद आता है. तो आइए आज उनके इस खास दिन पर जानते हैं उनकी खासियत और टैलेंट.
जाह्नवी का एक्टिंग करियर
श्रीदेवी की लाडली ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू फिल्म 'धड़क' से किया. जिसमें उनके साथ ईशान खट्टर थे. फिल्म को कमर्शियल सक्सेस मिली और जाह्नवी का काम भी लोगों के पसंद आया. इसके बाद जाह्नवी ने घोस्ट स्टोरीज, गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल, रूही, मिली, मिस्टर एंड मिसेज माही, उलझ, देवरा: पार्ट 1 जैसी फिल्मों में काम किया है. वहीं उनकी आने वाली फिल्मों में सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी, परम सुंदरी और RC 16 जैसी फिल्में हैं.
कमाल की डांसर हैं जाह्नवी
बेहतरीन एक्टर के साथ ही जाह्नवी कमाल की डांसर भी हैं फिल्म रूही में उनके डांस नदियों पार और पनघट ने लाखों लोगों को उनका दीवाना बना दिया. हाल ही में फिल्म देवरा में जूनियर एनटीआर के साथ उनका रोमांटिक सॉन्ग चुट्टेमल्ले इंटरनेट पर छा गया, वहीं इसी फिल्म के गाने दावुडी में जाह्नवी के मूव्स लोगों को काफी पसंद आए. वहीं वे सोशल मीडिया पर भी अपने डांस क्लिप्स शेयर करती रहती हैं जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं.
पेंटिंग करने में भी माहिर हैं श्रीदेवी की लाडली
एक्टिंग और डांस का शौक तो जाह्नवी को है ही लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि वे कमाल की पेंटर भी हैं. जी हां जाह्नवी ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी पेंटिंग की झलक दिखाई है. जाह्नवी ने एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें उन्होंने मां लक्ष्मी जी की पेंटिंग बनाई है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, 'जब आपके पापा आपको एक आपकी पेंटिंग के साथ पोज करने को बोलते हैं, ताकि वे अपने दोस्तों को इसे फॉरवर्ड करके आपकी आर्ट स्किल्स को शो ऑफ कर सकें'.
जाह्ववी कपूर आज 6 मार्च को 28 साल की हो चुकी हैं और अपनी बेहतरीन एक्टिंग, डांस स्किल और फैशन से करोड़ों लोगों का दिल जीत रही हैं. फैंस को जाह्नवी का स्क्रीन प्रेजेंस काफी पसंद है और वे उन्हें स्क्रीन पर देखते रहना चाहते हैं.

