ETV Bharat / entertainment

राम लला के दर्शन कर प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की तस्वीरें, फैमिली संग दिखा 'देसी गर्ल' का भक्ति भाव

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Mar 21, 2024, 9:25 AM IST

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा

Priyanka Chopra Ram Mandir : प्रियंका चोपड़ा ने बीती 20 मार्च को राम मंदिर के दर्शन किए थे और अब देसी गर्ल ने तस्वीरें शेयर की हैं.

मुंबई : बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने बीती 20 मार्च को अयोध्या जाकर राम मंदिर के दर्शन किये थे. प्रियंका यहां अकेले नहीं बल्कि अपने स्टार पति निक जोनस और बेटी माल्ती मैरी चोपड़ा जोनस संग गई थी. राम मंदिर के दर्शन के बाद प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी हैप्पी फैमिली की तस्वीरें शेयर की हैं. साथ ही इन तस्वीरों में एक वीडियो भी है. इस वीडियो में माल्ती मैरी चोपड़ा जोनस का खूबसूरत अंदाज दिख रहा है.

फैमिली संग प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें

बीते दिनों से ससुराल अमेरिका से आईं प्रियंका चोपड़ा मायके मुंबई में एक इवेंट में शामिल हुई थी. इसके बाद एक्ट्रेस ने प्राइम वीडियो इवेंट में अपनी एक वेब-सीरीज वॉम्ब लॉन्च की थी. फिर प्रियंका चोपड़ा अपनी मां, पति और बेटी को राममंदिर लेकर पहुंची. बता दें, यहां प्रियंका चोपड़ा को पीले रंग की धार्मिक साड़ी में देखा गया था. वहीं. निक जोनस ने फ्लावर कुर्ता पायजामा पहना था.

प्रियंका चोपड़ा ने लगाया जय सिया राम का नारा

इन तस्वीरों को शेयर कर प्रियंका चोपड़ा ने लिखा है, जय सिया राम, परिवार और माल्ती के लिए आशीर्वाद लिया'. बता दें, प्रियंका ने राम मंदिर दर्शन की ये तस्वीरें बीती रात शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी पूरी फैमिली के साथ दिख रही हैं.

बता दें, प्रियंका चोपड़ा अपनी अगली बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा के लिए एक्टर और डायरेक्टर फरहान अख्तर से भी मिली थी.

ये भी पढ़ें : WATCH: पति निक जोनास और बेटी मालती संग अयोध्या पहुंची प्रियंका चोपड़ा, किए रामलला के दर्शन


ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.