ETV Bharat / entertainment

'जवान' के डायरेक्टर संग धमाका करेंगे अल्लू अर्जुन, फिल्म में 'पुष्पाराज' की हीरोइन बनेगी ये बॉलीवुड हसीना

'पुष्पा 2' से दुनियाभर में तबाही मचाने वाले अल्लू अर्जुन अपनी अगली फिल्म जवान के डायरेक्टर एटली संग करने जा रहे हैं.

Allu Arjun
अल्लू अर्जुन (ANI)
author img

By ETV Bharat Entertainment Team

Published : March 5, 2025 at 1:00 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' ने दुनियाभर में धमाल मचा दिया, पुष्पराज के रूप में एक्टर ने दर्शकों का दिल तो जीता ही है साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी तबाही मचा दी. अब फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच खबर आई है कि वे अपकमिंग फिल्म के लिए 'जवान' के डायरेक्टर एटली के साथ काम करने जा रहे हैं.

इस बॉलीवुड हसीना संग करेंगे रोमांस

रिपोर्ट्स के मुताबिक एटली द्वारा डायरेक्ट की जा रही फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ जाह्नवी कपूर नजर आ सकती हैं. हाल ही में जाह्नवी ने साउथ में जूनियर एनटीआर के साथ देवरा में काम किया था. फिल्म में जाह्नवी के काम को पसंद किया गया था. अब वे पुष्पराज के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है.

अल्लू अर्जुन और एटली का कोलेब

अल्लू अर्जुन पहले कई बार बार एटली के साथ काम करने की इच्छा जता चुके हैं और अगर सबकुछ सही रहा तो दोनों का धमाकेदार कोलेब हो सकता है. फिल्म एक हाई ऑक्टेन एंटरटेनर हो सकती है. हालांकि अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना बाकी है लेकिन खबरों की मानें तो अल्लू अर्जुन का ये ड्रीम प्रोजेक्ट जल्द साकार हो सकता है.

एटली फिलहाल सलमान खान के साथ एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. इस फिल्म में रजनीकांत भी हो सकते हैं और फिल्म का बजट भी 500 करोड़ बताया जा रहा है. अब दर्शक एटली और अल्लू अर्जुन की इस फिल्म के ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो अल्लू अर्जुन की पिछली रिलीज पुष्पा 2 थी जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना और फहद फासिल थे. वहीं जाह्नवी कपूर की पिछली फिल्म देवरा थी जिसमें वे जूनियर एनटीआर के साथ नजर आई थीं. उनकी अपमकिंग फिल्म परम सुंदरी है जिसमें वे सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी.

यह भी पढ़ें: