ETV Bharat / business

आज सोना खरीदने से पहले जानें शुभ मुहूर्त, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा - Akshaya Tritiya 2024

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : May 10, 2024, 6:01 AM IST

Akshaya Tritiya 2024- अक्षय तृतीया के दिन कोई अच्छा काम करने से स्थायी सफलता और सौभाग्य मिलता है. इस दिन सोने खरीदने का रिवाज सदियों से चला आ रहा है. ऐसे में अगर आप सोने की खरीदारी करने जा रहे तो पहले अपने शहर में सोने खरीदने का शुभ मुहूर्त जान लें. पढ़ें पूरी खबर...

Akshaya Tritiya 2024
अक्षय तृतीया 2024 (प्रतीकात्मक फोटो) (RKC)

नई दिल्ली: अक्षय तृतीया, जिसे अक्ती या आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है, एक भारतीय त्योहार है जो वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष के तीसरे चंद्र दिवस (तिथि) को मनाया जाता है. अक्षय' शब्द का अर्थ है 'कभी कम न होने वाला', और ऐसा माना जाता है कि इस त्योहार के दौरान सोना खरीदने से असीमित धन की प्राप्ति होती है. आज 10 मई को पूरे देश में उत्साह के साथ अक्षय तृतीया मनाया जा रहा है. अगर आज आप सोने खरीदने का मन बना रहे तो पहले गोल्ड खरीदने के टाइमिंग को जान ले.

अक्षय तृतीया 2024 पर सोना खरीदने का सबसे अच्छा समय क्या है?
सोना अक्सर धन और पवित्रता से जुड़ा होता है. ऐसा माना जाता है कि अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने से इसका आशीर्वाद बढ़ सकता है और अंतहीन लाभ का संकेत मिल सकता है. अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का सबसे अच्छा समय 10 मई 2024 को सुबह 05:33 बजे से 11 मई 2024 को सुबह 02:50 बजे तक है.

आपके शहर में सोने खरीदने का शुभ मुहूर्त

  • नई दिल्ली- सुबह 05:33 बजे से दोपहर 12:18 बजे तक
  • पुणे- सुबह 06:03 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक
  • चेन्नई- सुबह 05:45 बजे से दोपहर 12:06 बजे तक
  • जयपुर- सुबह 05:42 बजे से दोपहर 12:23 बजे तक
  • हैदराबाद- सुबह 05:46 बजे से दोपहर 12:13 बजे तक
  • गुड़गांव- सुबह 05:34 बजे से दोपहर 12:18 बजे तक
  • चंडीगढ़- सुबह 05:31 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक
  • कोलकाता- 04:59 सुबह से 11:33 सुबह तक
  • मुंबई- सुबह 06:06 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक
  • बेंगलुरु- सुबह 05:56 बजे से दोपहर 12:16 बजे तक
  • अहमदाबाद- सुबह 06:01 बजे से दोपहर 12:36 बजे तक
  • नोएडा- सुबह 05:33 बजे से दोपहर 12:17 बजे तक

ये भी पढ़ें-

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.