पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को पद्म पुरस्कार, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित - Padma Awards Venkaiah Naidu

author img

By PTI

Published : Apr 22, 2024, 7:53 PM IST

Updated : Apr 22, 2024, 10:07 PM IST

Padma Awards
वेंकैया नायडू को सम्मानित करतीं राष्ट्रपति मुर्मू ()

Padma Awards : राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू समेत कई हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ये सम्मान दिया.

नई दिल्ली : पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक और कई अन्य प्रमुख हस्तियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया. बिंदेश्वर पाठक को मरणोपरांत पुरस्कार दिया गया है. प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना पद्मा सुब्रमण्यम को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया.

पद्म भूषण से सम्मानित : अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, गायिका उषा उत्थुप, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाइक और उद्योगपति सीताराम जिंदल को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर सहित अन्य उपस्थित थे.

देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान : देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों - पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में प्रदान किया जाता है. पुरस्कार विभिन्न विषयों या गतिविधियों के क्षेत्रों में जैसे- कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि में दिए जाते हैं. पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है.

पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है. 2024 के लिए राष्ट्रपति ने 132 पद्म पुरस्कार प्रदान करने की मंजूरी दी थी, जिसमें दो युगल मामले (एक युगल मामले में, पुरस्कार को एक के रूप में गिना जाता है) शामिल हैं. इस सूची में पांच पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 110 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं.

पुरस्कार विजेताओं में से 30 महिलाएं हैं और सूची में विदेशी/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई श्रेणी के आठ लोग और नौ मरणोपरांत पुरस्कार विजेता भी शामिल हैं. जबकि लगभग आधे पुरस्कार विजेताओं को सोमवार को पुरस्कार प्रदान किए गए, शेष को अगले सप्ताह पुरस्कार मिलने की संभावना है.

ये भी पढ़ें

वेंकैया नायडू, वैजयंतीमाला, मिथुन चक्रवर्ती सहित 132 को पद्म पुरस्कार देने की घोषणा

Last Updated :Apr 22, 2024, 10:07 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.