ETV Bharat / bharat

भारत पाक टेंशन! अलर्ट उत्तराखंड, एक क्लिक में जानिये अबतक उठाये गये बड़े कदम

भारत पाकिस्तान तनाव के बाद देश भर में एहतियाती कदम उठाये जा रहे हैं. इसी कड़ी में भी उत्तराखंड भी अलर्ट हो गया है.

INDIA PAKISTAN TENSIONS
भारत पाक टेंशन! (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : May 10, 2025 at 1:39 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

देहरादून: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना से ऑपरेशन सिंदूर चलाया. जिसके तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान में मौजूद आंतकी ठिकानों को तबाह किया. इस स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान लगातार भारत पर हमले कर रहा है. जिसका भारतीय सेना माकूल जवाब दे रही है. इस बीच सरहदों पर तनाव की स्थिति बनी हुई. तमाम हलातों को देखते हुए गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों में एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिये हैं.

इस कड़ी में उत्तराखंड में भी कड़े कदम उठाये जा रहे हैं. सीएम धामी हर दिन अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं. जिसके बाद हर दिन बड़े फैसले लिये जा रहे हैं. अभी तक उत्तराखंड में सुरक्षा के लिए लिहाज से क्या कुछ किया गया गया है, आइये आपको बताते हैं.

चारधाम यात्रा में सिक्योरिटी टाईट: इसके साथ ही चारधाम यात्रा 2025 में भी सुरक्षा को भी टाईट कर दिया गया है. चारधाम यात्रा में देश के हर हिस्से से यात्रा आते हैं. ऐसे में सभी की सुरक्षा को देखते हुए धामी सरकार ने अधिकारियों को सुरक्षा पुख्ता करने के निर्देश दिये हैं. कई यात्रा मार्गों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी पैरामिलिट्री फोर्सेस को दी गई है.

INDIA PAKISTAN TENSIONS
बतक उठाये गये बड़े कदम (ETV BHARAT)

कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल: भारत पाक तनाव के बीच धामी सरकार ने कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल करने के निर्देश दिये हैं. जिसमें स्वास्थ्य, पुलिस विभाग की छुट्टियां कैंसिल की गई है. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल की गई है. सीएम धामी ने बैठक में सभी अधिकारियों को हर परिस्थिति के लिए पूरी तरह से तैयार रहने और सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं.

24 घंटे खुला रहेगा आपदा कंट्रोल रूम: उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण देहरादून में 24X7 निगरानी के आदेश दिए हैं. इसके लिए अपर सचिवों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की एसडीएमए दफ्तर आईटी पार्क देहरादून में आठ-आठ घंटे की ड्यूटी लगाई गई है.शासन ने आपदा प्रबंधन केंद्र में कंट्रोल रूम को 24 घंटे चलने के लिए अपर सचिव स्तर के अधिकारियों को तिथि वार जिम्मेदारी की है. 32 अपर सचिव स्तर के अधिकारियों को आज से 18 मई तक की ड्यूटी का चार्ट भी जारी किया गया है.

INDIA PAKISTAN TENSIONS
बतक उठाये गये बड़े कदम (ETV BHARAT)

बॉर्डर एरियाज में अलर्ट, डैम्स पर नजर:इसके अलावा उत्तराखंड में बड़े डैम्स की सुरक्षा, राष्ट्रीय संस्थान आदि को लेकर भी अलर्ट किया गया है. उत्तराखंड में स्थित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और बांधों और ऊर्जा संयंत्रों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतेजाम करने करने को कहा गया है. उत्तराखंड में कई छोटे बड़े डैम हैं. टिहरी डैम इनमें से एक है. टिहरी बांध भारत का सबसे ऊंचा बांध है. यहां से देश के कई राज्यों को बिजली सप्लाई होती है. ऐसे में इसकी सुरक्षा को लेकर निर्देश दिये गये हैं. इसके साथ ही दूसरे डैम्स की सुरक्षा पर भी ध्यान देने को कहा गया है. इसके साथ ही बॉर्डर एरियाज में भी पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिये गये हैं. जहां नियमित चेकिंग की जा रही है.

अलर्ट पर अस्पताल: प्रदेश के सभी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक दवाइयां, सर्जिकल उपकरण और अन्य आवश्यक चिकित्सा संसाधनों की व्यवस्था करने को कहा गया है. अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवाइयां का स्टॉक मौजूद हो साथ ही ऑक्सीजन बेड, आईसीयू वेंटीलेटर, चिकित्सा उपकरण और एंबुलेंस की व्यवस्था हो, इसके लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है.

राशन पानी स्टॉक को लेकर निर्देश: इसके अलावा उत्तराखंड में राशन-पानी की सप्लाई को लेकर भी निर्देश जारी किये गये हैं. सीएम धामी ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को राज्य में आवश्यक खाद्य सामग्री, राशन और पीने के पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

पढ़ें---