ETV Bharat / bharat

नौसेना की टुकड़ी मॉरीशस राष्ट्रीय दिवस समारोह में भाग लेगी, राष्ट्रपति मुर्मू होंगी शामिल

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Mar 9, 2024, 6:21 PM IST

President Droupadi Murmu
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

President Droupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 11 से 13 मार्च तक मॉरीशस की यात्रा पर रहेंगी. इस दौरान वह मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी. पढ़िए पूरी खबर...

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार से मॉरीशस के तीन-दिवसीय राजकीय दौरे पर रहेंगी, जहां वह इस द्वीप राष्ट्र के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी. दो युद्धपोतों- आईएनएस तीर और सीजीएस सारथी- के साथ भारतीय नौसेना की एक टुकड़ी भी इस समारोह में हिस्सा लेगी.

इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू अपने मॉरीशस समकक्ष पृथ्वीराजसिंह रूपुन और प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगी. राष्ट्रपति मुर्मू इसके अलावा मॉरीशस नेशनल असेंबली के अध्यक्ष, वहां के उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश और देश के कई महत्वपूर्ण नेताओं से भी मुलाकात करेंगी. भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 12 मार्च को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने के लिए 11 से 13 मार्च तक द्वीप राष्ट्र का दौरा करेंगी.

भारतीय नौसेना की एक टुकड़ी अपने दो युद्धपोतों के साथ समारोह में हिस्सा लेगी. टुकड़ी में भारतीय नौसेना के पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन आईएनएस तीर और सीजीएस सारथी शामिल है. मुर्मू और जगन्नाथ संयुक्त रूप से भारत से सहायता प्राप्त 14 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. ये परियोजनाएं नई दिल्ली की मॉरीशस के साथ विकास साझेदारी के विस्तार और बहुआयामी प्रकृति को प्रदर्शित करेंगी, जो द्विपक्षीय संबंधों का एक प्रमुख स्तंभ है.

राष्ट्रपति मुर्मू दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण द्विपक्षीय समझौतों के आदान-प्रदान, संस्थागत सहयोग और क्षमता निर्माण सहयोग को मजबूत बनाने के प्रयास की भी गवाह बनेंगीं. राष्ट्रपति मुर्मू, वर्ष 2000 के बाद से मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वालीं छठीं भारतीय राष्ट्रपति हैं. राष्ट्रपति का यह दौरा भारत और मॉरीशस के बीच दीर्घकालिक व स्थायी संबंधों को रेखांकित करता है.

राष्ट्रपति मुर्मू पैम्पलेमोसेस बॉटनिकल गार्डन में मॉरीशस के नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और अप्रवासी घाट, जहां भारतीय गिरमिटिया मजदूर पहली बार मॉरीशस पहुंचे थे, इंटरकांटिनेंटल स्लेवरी म्यूजियम और पवित्र गंगा तालाब सहित ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का दौरा करेंगे. इसके अतिरिक्त, वह मॉरीशस विश्वविद्यालय में मॉरीशस के युवाओं और सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों, भारतीय प्रवासियों के सदस्यों और महात्मा गांधी संस्थान में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगी.

ये भी पढ़ें - पारंपरिक ज्ञान का खजाना है आदिवासी समाज : राष्ट्रपति मुर्मू

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.