ETV Bharat / bharat

लोकसभा चुनाव पहला चरण : 102 सीटों पर वोटिंग, एक नजर में देखिए पूरी डिटेल - lok sabha election 2024

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Apr 18, 2024, 8:09 PM IST

Updated : Apr 19, 2024, 9:41 AM IST

LOK SABHA ELECTION 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज हो गया है. पहले चरण में देश भर के 1.87 लाख मतदान केंद्रों पर वोट पड़ेंगे. 16.63 करोड़ से अधिक मतदाता 1,625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. पहले चरण के चुनाव पर ईटीवी भारत की खास प्रस्तुति.

LOK SABHA ELECTION 2024
लोकसभा चुनाव 2024

हैदराबाद : 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव के पहले चरण के लिए आज मतदान हो रहा है. लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 21 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं.

LOK SABHA ELECTION 2024
लोकसभा चुनाव 2024
LOK SABHA ELECTION 2024
लोकसभा चुनाव 2024
LOK SABHA ELECTION 2024
लोकसभा चुनाव 2024
LOK SABHA ELECTION 2024
लोकसभा चुनाव 2024
LOK SABHA ELECTION 2024
लोकसभा चुनाव 2024

इस फेज में 10 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश पूरी तरह से कवर किए जाएंगे जबकि 11 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश आंशिक रूप से कवर किए जाएंगे. कुल 102 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होना है.

LOK SABHA ELECTION 2024
लोकसभा चुनाव 2024
LOK SABHA ELECTION 2024
लोकसभा चुनाव 2024
LOK SABHA ELECTION 2024
लोकसभा चुनाव 2024
LOK SABHA ELECTION 2024
लोकसभा चुनाव 2024

पहले चरण में अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू और कश्मीर, लक्षद्वीप और पुडुचेरी में वोटिंग हो रही है. चुनाव आयोग ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

LOK SABHA ELECTION 2024
लोकसभा चुनाव 2024

5,000 से अधिक मतदान केंद्रों का प्रबंधन पूरी तरह से महिलाओं द्वारा किया जाएगा, जिसमें 1,000 से अधिक मतदान केंद्रों पर दिव्यांगजन सुरक्षा कर्मचारी भी शामिल हैं.

LOK SABHA ELECTION 2024
लोकसभा चुनाव 2024
LOK SABHA ELECTION 2024
लोकसभा चुनाव 2024
LOK SABHA ELECTION 2024
लोकसभा चुनाव 2024

ईसीआई ने मतदान केंद्रों पर पहचान सत्यापन के लिए मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) के अलावा 12 वैकल्पिक दस्तावेज भी उपलब्ध कराए हैं.

LOK SABHA ELECTION 2024
लोकसभा चुनाव 2024
LOK SABHA ELECTION 2024
लोकसभा चुनाव 2024

16.63 करोड़ से अधिक मतदाताओं में 8.4 करोड़ पुरुष शामिल हैं; 8.23 करोड़ महिलाएं और 11,371 थर्ड जेंडर.

LOK SABHA ELECTION 2024
लोकसभा चुनाव 2024
LOK SABHA ELECTION 2024
लोकसभा चुनाव 2024

35.67 लाख लोग पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पंजीकृत हैं. इसके अतिरिक्त, 20-29 वर्ष आयु वर्ग के 3.51 करोड़ युवा मतदाता हैं.

LOK SABHA ELECTION 2024
लोकसभा चुनाव 2024

मतदान और सुरक्षा कर्मियों को लाने-ले जाने के लिए 41 हेलीकॉप्टर, 84 विशेष ट्रेनें और लगभग 1 लाख वाहन तैनात किए गए हैं.

ये भी पढ़ें

गुम हो गया वोटर आईडी कार्ड, फिर भी कर सकते हैं मतदान, बस करना होगा ये काम

Last Updated : Apr 19, 2024, 9:41 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.