ETV Bharat / bharat

भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू नहीं गये राहुल गांधी, खूंटी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नाराजगी

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Feb 6, 2024, 11:44 AM IST

Khunti Congress workers unhappy over Rahul Gandhi not going to Ulihatu Lord Birsa Munda birthplace
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

Congress workers unhappy over Rahul Gandhi not visit Ulihatu. खूंटी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी के उलिहातू ना जाने पर खूंटी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नाराजगी है. इसके लिए जिला कांग्रेस कमेटी को दोषी ठहराया जा रहा है.

खूंटी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा, जानकारी देते संवाददाता

खूंटीः राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार सुबह खूंटी से होते हुए सिमडेगा के लिए आगे बढ़ गयी है. ये यात्रा अपने पीछे कई सवाल और समर्थकों की नाराजगी छोड़ गयी है. क्योंकि राहुल गांधी के उलिहातू ना जाने को लेकर जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रोष प्रकट किया है. ऐसा होने की वजह उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी की निष्क्रियता बताई है.

रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार सुबह राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कचहरी मैदान स्थित बिरसा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यर्पण करने पहुंची. यहां पर राहुल गांधी ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. यहां पर बिरसा मुंडा के अनुयायी राहुल गांधी से मिलने के लिए कचहरी मैदान पहुंचे. राहुल गांधी कुछ देर रूक कर बिरसाइतों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना. इस बीच बिरसाइतों ने राहुल गांधी को अपनी समस्याओं के बारे में बताया और लिखित में एक ज्ञापन उनको सौंपा. राहुल गांधी ने ज्ञापन लिया और बिरसाइतों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द ही कर लिया जाएगा. इसके बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा का काफिला सीधे सिमडेगा के लिए प्रस्थान कर गया.

खूंटी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत राहुल गांधी यहां आए लेकिन भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू नहीं जा सके. उनका दौरा किन कारणों से रद्द किया गया, इसका जवाब कांग्रेस के आला नेता भी नहीं दे पाए. वहीं राहुल गांधी के उलिहातू आगमन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं. बिरसा ओड़ा में भी बिरसा के वंशज समेत स्थानीय लोग राहुल गांधी के इंतजार में ही रह गए. यही नहीं प्रदेश से आये कांग्रेस के कई दिग्गज नेता और खूंटी जिला के कांग्रेस नेताओं में भी इसको लेकर नाराजगी देखने को मिली.

खूंटी जिला कांग्रेस नेता शिवकुमार साहू ने इसका सारा दोष जिला कमेटी पर मढ़ते हुए कहा कि जिला कमेटी की निष्क्रियता का परिणाम है कि राहुल गांधी को लोगों से मिलने नहीं दिया गया. वहीं कांग्रेस पार्टी के अन्य नेता भी इस विषय पर कैमरे के सामने कुछ बोल नहीं पाये. इस पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बस इतना कहा कि वो सभी जगहों पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण तो कर रही रहे हैं. बता दें कि सोमवार को भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का काफिला रांची से सीधे कचहरी मैदान कैंप चला गया. इसके बाद मंगलवार सुबह भी उनका ना तो रोड शो हुआ और ना ही राहुल गांधी की कोई सभा हुई.

इसे भी पढ़ें- खूंटी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा, भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू नहीं जाएंगे राहुल गांधी

इसे भी पढे़ं- राहुल गांधी 14-15 फरवरी को गढ़वा और पलामू में करेंगे रोड शो, तैयारियों में जुटी जिला कांग्रेस

इसे भी पढ़ें- भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान रांची में गरजे राहुल गांधी, कहा- सरना धर्म कोड की मांग भी हम करेंगे पूरी, अडानी पर कही ये बात

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.