ETV Bharat / bharat

यशवंत सिन्हा का साथ पाकर चार दशक बाद हजारीबाग सीट फतह करने की कोशिश में कांग्रेस, क्या हो पाएगी सफल? - Lok Sabha Election 2024

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : May 3, 2024, 10:08 AM IST

Updated : May 3, 2024, 10:24 AM IST

Hazaribag Lok Sabha seat
हजारीबाग की जंग (Etv Bharat)

Hazaribag Lok Sabha seat. हजारीबाग लोकसभा सीट हॉट सीट बना हुआ है. कांग्रेस की ओर से जेपी पटेल और भाजपा की ओर से मनीष जायसवाल को उम्मीदवार बनाया गया है. दोनों ही के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद जताई जा रही है. इसी बीच पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा द्वारा कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन से माहौल और भी गर्म हो गया है. सवाल उठ रहा है कि क्या यशवंत सिन्हा का साथ पाकर भी कांग्रेस यह सीट पाएगी या नहीं?

नेताओं के बयान (Etv Bharat)

रांची: स्वतंत्र भारत में वर्ष 1952 में हुए पहले चुनाव से लेकर वर्ष 2019 तक के लोकसभा चुनाव के नतीजे बताते हैं कि हजारीबाग लोकसभा सीट कांग्रेस के लिए हमेशा कठिन रही है. वर्ष 1971 के लोकसभा चुनाव और उसके बाद 1984 के चुनाव को छोड़ दें तो यह सीट जीत के मामले में समाजवाद, वाम दलों और बाद में भारतीय जनता पार्टी के लिए अनुकूल रही है.

ऐसे में 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस भाजपा से आए विधायक जेपी पटेल को मैदान में उतारकर तीसरी बार हजारीबाग लोकसभा सीट जीतने की कोशिश में है. इस बार कांग्रेस के जेपी पटेल का मुकाबला बीजेपी के मनीष जायसवाल से है. कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के नेताओं को उम्मीद है कि राजद, झामुमो और भाकपा माले के मजबूत गठबंधन और दिग्गज नेता पूर्व मंत्री यशवंत सिन्हा के समर्थन से कांग्रेस करीब 04 दशक बाद हजारीबाग सीट जीतने में सफल होगी.

ETV BHARAT GFX
ETV BHARAT GFX (ETV BHARAT)

झारखंड की राजनीति को बेहद करीब से देखने वाले वरिष्ठ पत्रकार सत्येंद्र सिंह का मानना है कि इस बार हजारीबाग में चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है. दोनों गठबंधनों के बीच मुकाबले में कड़ा संघर्ष देखने को मिलेगा.

"भाजपा से अलग होने के बाद यशवंत सिन्हा हजारीबाग के अपने समर्थकों और खासकर अपने समुदाय के लोगों को गोलबंद कर रहे हैं, अगर यह प्रयास सफल रहा तो एनडीए के लिए हजारीबाग सीट को बचा पाना आसान नहीं होगा. हजारीबाग लोकसभा सीट पर शुरू से ही महतो, कुड़मी मतदाताओं का दबदबा रहा है. इतिहास गवाह है कि महतो समुदाय की गोलबंदी के कारण ही यशवंत सिन्हा को पहले भी हार का सामना करना पड़ा है." - सत्येंद्र सिंह, वरिष्ठ पत्रकार

इंडिया ब्लॉक के नेताओं को भी भरोसा है कि यशवंत सिन्हा के जनाधार से उनके प्रत्याशी को फायदा होगा.

"यशवंत सिन्हा बड़े नेता हैं, जब उनका बड़ा जनासमूह इंडिया ब्लॉक के साथ जुड़ेगा तो इस बार हजारीबाग लोकसभा सीट पर भाजपा की हार तय है." - मनोज पांडेय, झामुमो प्रवक्ता

"इस बार कांग्रेस ने मजबूत और जुझारू उम्मीदवार मैदान में उतारा है. ऐसे में मोदी सरकार के कामों से दुखी लोग कांग्रेस की ओर देख रहे हैं, वहीं यशवंत सिन्हा के समर्थन से कांग्रेस की जीत निश्चित होगी." - सोनाल शांति, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस

'यशवंत सिन्हा को पहचानने में पार्टी ने की गलती'

लोकसभा चुनाव में यशवंत सिन्हा द्वारा कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन देने और नामांकन के बाद आयोजित सभा में इंडिया ब्लॉक का मंच साझा करने पर बीजेपी ने पलटवार किया है. भाजपा नेताओं का कहना है कि पार्टी से यशवंत सिन्हा को पहचानने में गलती हुई. पार्टी ने उन्हें सबकुछ दिया.

"भाजपा ने यशवंत सिन्हा को सबकुछ दिया, उन्हें मंत्री बनाया, उनके बेटे को भी सांसद और मंत्री बनाया. यशवंत सिन्हा को पहचानने में गलती हुई. आज की तारीख में यशवंत सिन्हा का कोई प्रभाव नहीं है." - अविनेश कुमार सिंह, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा

यह भी पढ़ें: बारह साल के बेटे की चाहत, पिता बने सांसद, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए कर रहा है मदद - lok sabha election 2024

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में बीजेपी और कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, दो राज्यों के मुख्यमंत्री और पूर्व विदेशमंत्री जमकर गरजे - Lok Sabaha Election 2024

यह भी पढ़ें: कौन विधायक बनेगा सांसद? हजारीबाग में आज होगा शक्ति प्रदर्शन, दो राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल - Lok Sabha Election 2024

Last Updated :May 3, 2024, 10:24 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.