ETV Bharat / bharat

75वां गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह हुआ समाप्त, राष्ट्रपति मुर्मू, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों परंपरागत बग्गी में कर्तव्य पथ से हुए रवाना

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Jan 26, 2024, 7:58 AM IST

Updated : Jan 26, 2024, 9:16 PM IST

75th Republic Day parade live
प्रतिकात्मक तस्वीर. (ANI)

10:34 January 26

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन का पीएम मोदी ने किया स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन राष्ट्रपति के अंगरक्षकों की निगरानी में एक विशेष राष्ट्रपति गाड़ी में सवार होकर कार्तव्य पथ पर पहुंचे. पीएम मोदी ने किया स्वागत.

10:27 January 26

विशेष राष्ट्रपति बग्घी में सवार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन एक विशेष राष्ट्रपति बग्घी में सवार होकर कर्तव्य पथ के लिए रवाना हुए.

10:22 January 26

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन कर्तव्य पथ के लिए रवाना हुए

  • #WATCH | President Droupadi Murmu and French President Emmanuel Macron step outside the Rashtrapati Bhavan, as they leave for the Kartavya Path for #RepublicDay2024 parade.

    President Macron is attending the function as the chief guest this year. pic.twitter.com/nOGM1htEcx

    — ANI (@ANI) January 26, 2024 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन Republic Day 2024 परेड के लिए कर्तव्य पथ के लिए रवाना होते हुए राष्ट्रपति भवन के बाहर निकले. इस साल राष्ट्रपति मैक्रों इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हो रहे हैं.

10:07 January 26

राष्ट्रीय समर स्मारक पर पहुंचे पीएम मोदी, सलामी शस्त्र के बाद दिया गया शोक शस्त्र

कर्तव्य पथ पर भारत के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों की समाधी पर पीएम ने पुष्पाजंलि अर्पित की.

10:03 January 26

जापान में भारतीय दूतावास में मनाया गया गणतंत्र दिवस

जापान में भारतीय दूतावास ने दूतावास में भारत के 75वें गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया. राजदूत सिबी जॉर्ज ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन पढ़ा.

09:58 January 26

गणतंत्र दिवस समारोह लाइव देखने के लिए यहां क्लिक करें

  • " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data="">

दूरदर्शन पर कर्तव्य पथ से गणतंत्र दिवस समरोह का लाइव प्रसारण हो रहा है.

09:12 January 26

रूस के दूतावास में आयोजित हुआ समारोह

भारत में रूस के दूतावास ने भारत के #RepublicDay2024 के अवसर पर समारोह आयोजित किया.

07:13 January 26

75वां गणतंत्र दिवस आज, कड़ी सुरक्षा घेरे में दिल्ली, जानें कब शुरू होगा कार्यक्रम

नई दिल्ली: आज भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. आज ही के दिन साल 1950 में भारत का संविधान आधिकारिक तौर पर लागू हुआ था. जिसके बाद भारत एक स्वतंत्र गणराज्य घोषित हो गया. आज होने वाले कार्यक्रमों के लिए कर्तव्यपथ पूरी तरह से तैयार है. परेड हमेशा की तरह, भारत की विभिन्न जनजातियों, राज्यों और सेनाओं की सुंदरता, विविधता, संस्कृति, ताकत और परंपरा का प्रदर्शन करेगी.

गणतंत्र दिवस समारोह से पहले, 8,000 से अधिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है और राष्ट्रीय राजधानी में प्रौद्योगिकी और मानव खुफिया निगरानी की मदद से सुरक्षा बढ़ा दी गई है. दिल्ली पुलिस ने आम जनता से अनुरोध किया है कि वे गणतंत्र दिवस समारोह में ज्यादा सामान लेकर ना जायें और ना ही 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को ले जायें.

गणतंत्र दिवस परेड शुक्रवार सुबह 10.30 बजे नई दिल्ली के विजय चौक से कर्तव्य पथ तक शुरू होगी. परेड कमांडर दिल्ली एरिया कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार होंगे. गणतंत्र दिवस परेड लगभग 90 मिनट की अवधि तक चलेगी. समारोह की शुरुआत प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की यात्रा से होगी, जहां वह पुष्पांजलि अर्पित करके शहीद नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने में राष्ट्र का नेतृत्व करेंगे. इसके बाद, प्रधान मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ पर सलामी मंच पर जाएंगे.

Last Updated :Jan 26, 2024, 9:16 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.