उत्तराखंड

uttarakhand

यात्रा से पहले 3 करोड़ रुपए से संवरेगा यमुनोत्री धाम, बनाया जाएगा ईको पार्क

By

Published : Feb 29, 2020, 8:52 PM IST

यात्रा से महज डेढ़ माह पूर्व यमुनोत्री धाम पुनर्निमाण योजनाओं का शिलान्यास किया गया. यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने 3 करोड़ 48 लाख की योजना का शिलान्यास किया.

uttarkashi
यमुनोत्री धाम पुनिर्माण योजनाओं

उत्तरकाशी: यमुनोत्री धाम यात्रा शुरू होने में महज डेढ़ माह का समय शेष है. वहीं यमुनोत्री धाम संवारने को लेकर आज विधायक केदार सिंह रावत ने पुनर्निर्माण योजना कार्य का शिलान्यास किया. 3 करोड़ 48 लाख की लागत से यमुनोत्री धाम में पुनर्निमाण योजनाओं का काम किया जाएगा. इसके तहत यमुना मंदिर के प्रांगण निर्माण सहित जानकीचट्टी में ईको पार्क का निर्माण किया जाएगा.

प्रदेश की राज्य सरकार और जिला प्रशासन को यमुनोत्री धाम में दो वर्ष साल पहले आई आपदा को लेकर अब धाम को संवारने की कवायद की गई दी है. यात्रा से महज डेढ़ माह पूर्व यमुनोत्री धाम में पुनर्निर्माण के लिए योजनाओं का शिलान्यास किया गया. शनिवार को यमुनोत्री विधायक केदार रावत और डीएम डॉ. आशीष चौहान ने यमुनोत्री धाम में पुनर्निर्माण के लिए 3 करोड़ 48 लाख की योजनाओं का शिलान्यास किया.

यमुनोत्री धाम में होंगे पुनर्निर्माण.

बता दें कि दो वर्ष पूर्व यमुनोत्री धाम में आई आपदा में यमुना मन्दिर के प्रांगण सहित घाटों और गर्म कुंड को नुकसान हुआ था. उसके बाद से लगातार यमुनोत्री धाम का पुरोहित समाज धाम में पुनर्निर्माण की मांग कर रहा था.

ये भी पढ़े:महाकुंभ मेला: दीपक रावत ने की गंगा सभा के साथ बैठक, समय से काम कराने की कही बात

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि इस वर्ष यमुनोत्री धाम में यात्रियों को सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी. यमुनोत्री धाम पैदल रूट पर कार्डिक सम्बन्धी सेवाएं यात्रियों को दी जाएगी. साथ ही जानकीचट्टी में कार्डिक एंबुलेंस भी उपलब्ध रहेगी. वहीं विधायक केदार सिंह रावत ने कहा कि गत वर्ष यमुनोत्री धाम में सुरक्षा और पुल निर्माण के कार्य किये गए थे. इस वर्ष पुनर्निर्माण के कार्य कर धाम की यात्रा को और भी सुगम किया जाएगा.

ABOUT THE AUTHOR

...view details