उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने तटबांधों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये ये निर्देश

By

Published : Jul 8, 2022, 1:04 PM IST

महराजगंज में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने 7 जुलाई को ए-बी गैप बांध समेत कई तटबांधों का निरीक्षण किया. उन्होंने एक्सईएन सिंचाई बाढ़ खंड से साल 2022 में बाढ़ से बचाव के लिए किए गए कार्यों की जानकारी ली. मंत्री स्वतंत्र देव ने अधिकारियों से कहा कि बांधों की सुरक्षा के लिए बोल्डर बिछाने और पॉर्क्यूपाइन बिछाने का कार्य मानक के अनुसार निर्धारित सीमा में पूर्ण कर लिया जाए. इसके साथ ही उन्होंने तटबांधों की सुरक्षा के लिए उठाए गए उपायों के बारे में जानकारी ली. उन्होंने कहा कि गंडक नदी पर किए जा रहे बाढ़ से बचाव संबंधी कार्य सिर्फ जनपद के लिए ही नहीं बल्कि हमारे पड़ोसी नेपाल राष्ट्र के लिए भी बेहद अहम है. इसमें किसी भी स्तर पर कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए.

ABOUT THE AUTHOR

...view details