उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

प्रियंका गांधी के घोषणा पत्र से महिलाओं में उत्साह, जानिए क्या कहा?

By

Published : Dec 8, 2021, 3:37 PM IST

लखनऊ. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए महिला घोषणा पत्र में वादों की बरसात कर दी है. इन वादों में प्रियंका ने शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ ही घरेलू महिलाओं का भी पूरा ध्यान रखा है. प्रियंका के महिला घोषणा पत्र के बाद कार्यालय में मौजूद महिलाओं में जोश और उत्साह दिखा. किसी ने प्रियंका को दुर्गा का अवतार बताया तो किसी ने भगवान कृष्ण का. 'ईटीवी भारत' ने महिलाओं से बात की तो उन्होंने इस घोषणा पत्र से उम्मीद जाहिर की कि महिलाएं विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को पूरा समर्थन देंगी और सरकार बनाएंगी. पेश है महिलाओं से बातचीत के प्रमुख अंश-

ABOUT THE AUTHOR

...view details