उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग के लिए पूरे यूपी में हो रहा प्रार्थना और दुआओं का दौर जारी

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : Aug 23, 2023, 5:16 PM IST

Updated : Aug 23, 2023, 6:09 PM IST

उत्तर प्रदेश में जगह-जगह मंदिरों, मजारों और स्कूलों में चंद्रमा पर चंद्रयान-3 लैंडिंग की सफलता के लिए पुजारी, मौलाना और छात्र-छात्राओं द्वारा पूजा-अर्चना किया जा रहा है. ISRO के मुताबिक तय समय पर ही चंद्रयान-3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा.

https://www.etvbharat.com/hindi/uttar-pradesh/bharat/chandrayaan-3-moon-landing-isro-set-to-initiate-automatic-landing-sequence/na20230823153349709709028
https://www.etvbharat.com/hindi/uttar-pradesh/bharat/chandrayaan-3-moon-landing-isro-set-to-initiate-automatic-landing-sequence/na20230823153349709709028

मां विंध्यवासिनी मंदिर के तीर्थ पुरोहितों और आचार्य सुदर्शनाचार्य ने बताया.

लखनऊ (यूपी डेस्क):चंद्रमा पर चंद्रयान-3 लैंडिंग के लिए तैयार है. इसलिए चंद्रायन 3 की सफल लैंडिंग के लिए पूरे प्रदेश में लगातार पूजा-अर्चना, अनुष्ठान और दुआओं का दौर जारी है. गांव से लेकर शहर तक और मंदिरों में विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं. मुस्लिम समाज के लोग भी मस्जिदों में पहुंचकर चंद्रायन 3 की सफलता के लिए दुआ मांग रहे हैं.

विंध्यवासिनी मंदिर तिरंगे के साथ किया हवन-पूजन

मिर्जापुर: इसी कड़ी में चंद्रयान-3 की कामयाबी के लिए मां विंध्यवासिनी मंदिर में तीर्थ पुरोहितों ने किया हवन पूजन. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तिरंगा लेकर हवन पूजन किया है. .मंदिर के तीर्थ पुरोहित अवनीश मिश्रा ने कहा कि चंद्रयान-3 सफलता पूर्वक चन्द्रमा पर उतरे इसके आज लिए विशेष पूजन अर्चन कर मां विंध्यवासिनी से प्रार्थना किया गया है. मां विंध्यवासिनी से प्रार्थना किया गया है कि अपनी शक्ति चंद्रयान को प्रदान करें ताकि वह अपने मकसद में सफल हो और भारत का विश्व में नाम हो.

मां विंध्यवासिनी मंदिर में तीर्थ पुरोहित हवन पूजन करते हुए.

अयोध्या में यज्ञ में आहुति डालकर की कामना

अयोध्या में भी चंद्रयान 3 की सफलता के लिए साधु संतों ने वृहद अनुष्ठान किया है. अयोध्या के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ अशर्फी भवन मंदिर परिसर में वेद पाठी छात्रों द्वारा वरिष्ठ संतो की उपस्थिति में यज्ञ कुंड में आहुतियां डाली गई. इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के जरिए इस अभियान की सफलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई. इस आयोजन में बड़ी संख्या में वेद बाती छात्र मौजूद रहे.आचार्य सुदर्शनाचार्य ने बताया कि भगवान राम लाल के नाम में चंद्र लगा हुआ है.उन्हें भगवान रामचंद्र के नाम से जाना जाता है. इसलिए अयोध्या से किया गया यह अनुष्ठान पूर्ण रूप से सफल होगा और चंद्रयान 3 सफलतापूर्वक चांद की सतह पर उतर जाएगा.

चंद्रयान-3 की सफलता के लिए रामनगरी अयोध्या में हवन पूजन.

चंद्रयान की उड़ान, नैया पार लगाएंगे "हनुमान"!

इसी तरह बस्ती में में भी विश्व हिंदू महासंघ के नेताओं ने महाबली हनुमान का 11 पाठ किया और अग्नि देवता व सूर्य देवता से विनती की कि चंद्रयान ठीक तरीके से चंद्रमा पर उतर जाए. हिंदूवादी नेता राणा दिग्विजय सिंह, अखिलेश सिंह और गिरिजेश दास, ओम प्रकाश यादव ने अमहट शिव मंदिर पर बने यज्ञ स्थल पर चंद्रयान की सफलता के लिए सुबह से ही पूजा पाठ शुरू किया.

एशिया के सबसे बड़े गांव में जबरदस्त उत्साह

गाजीपुर जिले के रेवतीपुर गांव के तेजमल राय पट्टी के रहने वाले वैज्ञानिक कमलेश शर्मा जो इस समय बेंगलुरु में इसरो के मिशन चंद्रयान 3 लैंडिंग विक्रम को चांद की सतह पर उतारने के लिए पूरी टीम के साथ लगे हुए हैं. इस मिशन को सफल बनाने में क्षेत्रीय लोगों में हर्ष का माहौल व्याप्त है. रेवतीपुर के नेहरू विद्यापीठ इंटर कालेज में चंद्रयान की लैंडिंग का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा. चंद्रयान -3 की लैंडिंग शाम को होने वाली है और कालेज के छात्र और छात्रा चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिये प्रार्थना कर रहे हैं.

एशिया के सबसे बड़े गांव रेवतीपुर में नेहरू विद्यापीठ इंटर कालेज में चंद्रयान की सफल लैंडिग देखने के लिए छात्र-छात्राएं एकत्रित हुए.

ताजनगरी में किया गया विशेष अनुष्ठान

ताजनगरी के प्राचीन कैलाश मंदिर में बुधवार दोपहर चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग को लेकर विशेष हवन अनुष्ठान किया गया. बाबा महादेव से प्रार्थना की. जिससे देश के वैज्ञानिक की कई साल की मेहनत और 140 करोड़ लोगों की उम्मीद चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर साॅफट हो. इस अवसर पर तिरंगा और चंद्रयान की तस्वीर लेकर मंत्रोच्चार के बीच हवन कुंड में सामग्री डाली गईं. इस दौरान प्राचीन कैलाश महादेव मंदिर में हर हर महादेव और भारत माता की जयघोष के से गूंज उठा.

आगरा में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग को लेकर पूजापाठ.

वाराणसी में भी पूजा-पाठ का दौर जारी

धर्मानगर काशी में सुबह से ही विभिन्न मंदिरों और शिवालयों में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिग के लिए पूजन-पाठ किया जा रहा है. लोग बाबा विश्वनाथ मां गंगा और अन्नपूर्णा सहयोग प्रार्थना कर रहे हैं कि मिशन चंद्रयान सफल हो. वहीं, वाराणसी में स्वर्गीय भारत रत्न बिस्मिल्लाह खान की दत्तक पुत्री पद्मश्री सोमा घोष ने चंद्रयान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी. उन्होंने अपनी गायकी के माध्यम से बधाई दी. पद्मश्री सोमा घोष ने बताया कि आज चांद की हम बचपन से कविता और कहानी सुनते हैं. आज उसे पर हमारा चंद्रयान तीसरा उतरने जा रहा है. यह पूरे भारतवासियों के लिए गर्व की बात है.

धर्मानगर काशी में चंद्रयान की सफलता के लिए पूजा-पाठ करते श्रद्धालु.

रामपुर में मौलानाओं ने मजार पर खुदा से दुआ मांगी

रामपुर में मुस्लिम समाज के मौलानाओं ने आस्थाने आलिया के मजार पर चादर पोशी कर चंद्रयान 3 की सफलता के लिए दुआ मांगी. मौलाना मेहरबान अली कादरी इरफानी ने कहा कि हिंदुस्तान से जो चंद्रयान 3 चंद्रमा पर पहुंच रहा है, वह बहुत हद तक नजदीक पहुंच चुका है. पहले जब उसने यहां से उड़ान भरी थी तब भी दुआ हुई थी. इस बार भी खुदा से दुआ मांगी गई है कि चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा पर लैंड हो जाए.

रामपुर में चंद्रयान-3 की सफलता के लिये मौलानाओं ने मज़ार पर खुदा से मांगी दुआ.

बलिया के बच्चों ने विक्रम लैंडर की कराई सेफ लैंडिंग

बलिया के प्राथमिक विद्यालय अमृत पाली के बच्चों ने विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर का मॉडल तैयार किया. काउंटडाउन के साथ बच्चों ने बाकायदा विक्रम लैंडर को आसमान से नीचे उतारा. प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा उपाध्याय का कहना है की चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर सभी दुआएं मांग रहे हैं. वहीं, विक्रम लैंडर के मॉडल को तैयार कर बच्चों को यह बताने की कोशिश की गई है की कितनी मुश्किलों का सामना करके वैज्ञानिक विक्रम लैंडर को चंद्रमा की सतह पर उतरने वाले हैं.

यह भी पढ़ें- Moon Mission Chandrayaan-3 : तय समय पर ही चंद्रयान-3 की लैंडिंग, यहां जानें अब तक के अपडेट्स

यह भी पढ़ें- Chandrayaan-3 moon landing : इसरो ने कहा- 'ऑटोमैटिक लैंडिंग सीक्वेंस' के लिए पूरी तरह से तैयार

Last Updated : Aug 23, 2023, 6:09 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details