उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

मथुरा: यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचा

By

Published : Aug 24, 2020, 9:26 PM IST

यूपी के मथुरा में विश्राम घाट पर यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है. रोज यमुना नदी का जलस्तर निरंतर बढ़ रहा है, जिससे लोग भयभीत है. वहीं जिला प्रशासन ने विश्राम घाट पर कोई प्रबंध नहीं किए हैं.

etv bharat
यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पहुंचा करीब

मथुरा:शहर के विश्राम घाट पर यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से कुछ ही सेंटीमीटर दूर है. आए दिन यमुना नदी का जलस्तर निरंतर बढ़ रहा है. शहर के विश्राम घाट पर यमुना नदी के जलस्तर बढ़ने से चार सीढ़ियां पानी में डूब चुकी हैं. लोग भयभीत हैं. आने वाले दिनों में यमुना नदी का जल स्तर और बढ़ सकता है, लेकिन नगर निगम ने विश्राम घाट पर कोई प्रबंध नहीं किए हैं.

हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज और मौसम की बारिश के चलते यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. शहर के विश्राम घाट पर श्रद्धालुओं के स्नान करने के लिए सीढ़ियां बनाई गई थीं. जलस्तर बढ़ने से चार सीढ़ियां पानी में डूब चुकी हैं. लोग भयभीत हैं. कहीं यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार करके उनके घरों में न भर जाए. नगर निगम और जिलाधिकारी द्वारा यमुना के बढ़ते जलस्तर को लेकर कुछ भी प्रबंध नहीं किए गए हैं.

स्थानीय निवासी कुश ने बताया यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. पिछले 24 घंटे में विश्राम घाट पर दो सीढ़ियां पानी में डूब चुकी हैं. जबकि घाट पर सात में से चार सीढ़ियां पानी में डूब चुकी हैं.

मंदिर सेवायत सूरज लाल ने बताया यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने से विश्राम घाट पर चार सीढ़िया पानी में डूब चुकी हैं. प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगों के लिए कुछ भी प्रबंध नहीं किए गए. यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंचेगी, तो यमुना नदी का जल घरों में घुस जाएगा.

ABOUT THE AUTHOR

...view details