उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

UP Election 2022: शोक संवेदना के बाद स्थगित हो गया भारतीय जनता पार्टी का घोषणापत्र कार्यक्रम

By

Published : Feb 6, 2022, 7:29 AM IST

Updated : Feb 6, 2022, 1:08 PM IST

Mainifesto  lucknow latest news  etv bharat up news  UP Assembly Election 2022  Uttar Pradesh Assembly Election 2022  UP Election 2022 Prediction  UP Election Results 2022  UP Election 2022 Opinion Poll  UP 2022 Election Campaign highlight  UP Election 2022 live  यूपी चुनाव न्यूज  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव  यूपी विधानसभा चुनाव 2022  UP Assembly Election 2022  UP Election 2022  आज जारी होगा भाजपा का घोषणापत्र  अमित शाह करेंगे अनावरण  UP BJP manifesto  Amit Shah will unveil  लोक कल्याण संकल्प पत्र  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान  सह प्रभारी अनुराग ठाकुर  प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह  उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य  डॉ. दिनेश शर्मा  संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष सुरेश खन्ना
Mainifesto lucknow latest news etv bharat up news UP Assembly Election 2022 Uttar Pradesh Assembly Election 2022 UP Election 2022 Prediction UP Election Results 2022 UP Election 2022 Opinion Poll UP 2022 Election Campaign highlight UP Election 2022 live यूपी चुनाव न्यूज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव यूपी विधानसभा चुनाव 2022 UP Assembly Election 2022 UP Election 2022 आज जारी होगा भाजपा का घोषणापत्र अमित शाह करेंगे अनावरण UP BJP manifesto Amit Shah will unveil लोक कल्याण संकल्प पत्र केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान सह प्रभारी अनुराग ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य डॉ. दिनेश शर्मा संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष सुरेश खन्ना ()

सुर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए यूपी भाजपा नेतृत्व ने आज पार्टी के घोषणापत्र जारी करने के निर्धारित कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है. बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज पार्टी के लोक कल्याण संकल्प पत्र को जारी करने वाले थे, लेकिन लता मंगेशकर के निधन के कारण पार्टी ने उक्त कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है.

लखनऊ:भारतीय जनता पार्टी का बहुप्रतीक्षित घोषणापत्र स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन की वजह से जारी नहीं किया जा सका. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व अन्य बड़े नेताओं की मौजूदगी के बावजूद 2 मिनट का मौन रखने के बाद शोक संवेदना व्यक्त कर मेनिफेस्टो के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है. माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में तारीख तय करके घोषणापत्र को जारी किया जाएगा.

बता दें कि लोक कल्याण संकल्प पत्र के लिए 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से आकांक्षा पेटी लॉन्च कर प्रदेश भर से सुझाव मांगे गए थे. यूपी नम्बर 1 'सुझाव आपका, संकल्प हमारा' थीम पर हुए कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के 30 हजार ग्राम पंचायत, सभी विधानसभा क्षेत्रों और महानगरों में विभिन्न सामाजिक और आर्थिक वर्ग के लोगों से संवाद कर सुझाव मांगे गए थे.

इसे भी पढ़ें - UP Assembly polls: प्रियंका ने बीजेपी कार्यकर्ता को थमाया कांग्रेस का घोषणापत्र

इसके साथ ही मिस्डकाल और ई-मेल के माध्यम से भी सुझाव लिए गए थे. वहीं, उन्हीं सुझावों को केंद्र में रख यूपी में पार्टी ने अपना लोक कल्याण संकल्प पत्र तैयार किया है. जिसे आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जारी करने वाले थे. लेकिन स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन की वजह इसे स्थगित कर दिया गया.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

Last Updated :Feb 6, 2022, 1:08 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details