उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

निषाद पार्टी ने किया संगठन का विस्तार, 18 मंडल प्रभारी और 23 जिलाध्यक्ष घोषित

By

Published : May 3, 2022, 2:31 PM IST

निषाद पार्टी अध्यक्ष

राजधानी लखनऊ में निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने अपनी पार्टी के मंडल प्रभारी और जिलाध्यक्षों की घोषणा की है. निषाद पार्टी में 18 मंडल प्रभारी सहित 23 जिलाध्यक्ष घोषित किए हैं.

लखनऊ:निषाद पार्टी ने प्रदेश में अपने संगठन का विस्तार किया है. पार्टी ने प्रदेश के सभी 18 मंडलों के लिए मंडल प्रभारी सहित 23 जिलों के अध्यक्षों की भी घोषणा की है. निषाद पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद ने सभी पादाधिकारियों की घोषणा की है.

18 मंडल के मंडल प्रभारी घोषित

उत्तर प्रदेश में निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल पार्टी ने अपने संगठन का विस्तार किया है. पार्टी के अध्यक्ष ने 18 मंडलों के लिए मंडल प्रभारी और 23 जिलों के अध्यक्ष की घोषणा की. गोरखपुर मंडल में महेंद्र निषाद, बस्ती मंडल में त्रिलोकी निषाद, अयोध्या मंडल में दिवाकर निषाद, आजमगढ़ मंडल में विनोद सम्राट मौर्य, वाराणसी मंडल में बनारसी निषाद, इलाहाबाद मंडल में दयाशंकर निषाद, मिर्ज़ापुर मंडल में देवमणि निषाद, चित्रकूट मंडल में चंद्रेश निषाद, झांसी मंडल में कैलाश निषाद, देवीपाटन मंडल में बहादुर निषाद, लखनऊ मंडल में दिलीप निषाद, बरेली मंडल में मुरलीधर निषाद, कानपुर मंडल में देवेंद्र निषाद, आगरा मंडल में चंद्रशेखर इरशाद, अलीगढ़ मंडल में बाबा बालक दास, मुरादाबाद मंडल में पूरन सिंह कश्यप, मेरठ मंडल शिखर अग्रवाल, सहारनपुर मंडल में विक्रम निषाद को प्रभारी घोषित किया गया है.

यह भी पढ़ें : राणा दंपति को 'अवैध निर्माण' के लिए BMC का नोटिस


23 जिलों के अध्यक्ष घोषित

संतोष निषाद को गोरखपुर, योगेश निषाद को देवरिया, अशोक निषाद को बस्ती, रामनरेश निषाद को संतकबीरनगर, हरिराम निषाद को सिद्धार्थनगर, चंद्रभान निषाद को आजमगढ़, मोहन निषाद को मऊ, राम टहल निषाद को प्रयागराज, लोकनाथ निषाद को फतेहपुर, राजकुमार निषाद को कौशांबी, शिव मूरत निषाद को बांदा, राज नारायण निषाद को चित्रकूट, विजय निषाद को हमीरपुर, अमरनाथ निषाद को बहराइच, नीरज कश्यप को शाहजहांपुर, राजेश निषाद को सुल्तानपुर, ओमप्रकाश बिंद को गाजीपुर, अनूप कश्यप को कन्नौज मनोज कश्यप को हरदोई, बाल किशन निषाद को उन्नाव, नवीन कश्यप को बिजनौर, अशोक रैकवार को झांसी व महेश रैकवार को ललितपुर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

ABOUT THE AUTHOR

...view details