उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

Weather in UP : उत्तर प्रदेश के 27 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी

By

Published : Jun 30, 2023, 10:47 AM IST

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में आसमान में बादल छाए रहेंगे. कुछ स्थानों पर मध्यम तथा कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

Etv Bharat
Etv Bharat

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में दक्षिणी पश्चिमी मानसून सक्रिय होने के चलते पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई. इस दौरान कहीं भारी से बहुत भारी बारिश भी हुई. उत्तर प्रदेश के बांदा में सर्वाधिक 96 मिलीमीटर तथा पश्चिम उत्तर प्रदेश के ललितपुर में सर्वाधिक 89 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. गुरुवार को भी कुछ स्थानों पर मध्यम तथा कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

पूर्वी यूपी में हुई बारिश का रिकार्ड.


मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मध्योत्तर मध्यप्रदेश के ऊपर मध्य क्षोभ मंडल तक कम दबाव के क्षेत्र एवं निचले क्षोभमंडल में इससे होते हुए उत्तरी पश्चिमी राजस्थान से नागालैंड तक विस्तारित रितुकालीन पूर्वी पश्चिमी द्रोणी के प्रभाव से प्रदेश में एक बार पुनः बंगाल की खाड़ी से आर्दपुरवा एवं दक्षिणी पूर्वी हवाओं का संवेग बढ़ने से आगामी दो से तीन दिनों के दौरान प्रदेश में मानसून के सक्रिय रहने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.

बारिश का रिकार्ड.




प्रमुख शहरों का तापमान


राजधानी लखनऊ में गुरुवार को दिनभर बादलों की आवाजाही रही. दिन में कई स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने से अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है. न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है. कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम है.

यूपी में बारिश की चेतावनी.


गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है. अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है. वाराणसी में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है. अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है.


प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम है. अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम है. मेरठ में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है. अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है. आगरा में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक सेल्सियस है. अधिकतम तापमान 34 डिग्री रिकॉर्ड किया गया सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम है.


यह भी पढ़ें : सीएम योगी आज अतीक अहमद की कब्जाई जमीन पर बने फ्लैट गरीबों को करेंगे आवंटित

ABOUT THE AUTHOR

...view details