उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

UP Diwas : पर्वतारोही नीतीश सिंह को मिला स्वामी विवेकानंद यूथ अवार्ड, सीएम योगी और गवर्नर ने किया सम्मानित

By

Published : Jan 25, 2023, 11:11 AM IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने यूपी दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय युवा पर्वतारोही नीतीश कुमार सिंह स्वामी विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित किया. पर्वतारोही नीतीश कुमार सिंह यूरोप महाद्वीप, अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटियों के साथ साथ अब तक 11 पर्वतों को फतह किया है.

etv bharat
पर्वतारोही नीतीश सिंह

गोरखपुरः शहीद सैनिक के बेटे व अंतरराष्ट्रीय युवा पर्वतारोही नीतीश कुमार सिंह को मंगलवार को यूपी दिवस के अवसर पर साल 2021-22 का राज्य स्तरीय स्वामी विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित किया गया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के द्वारा उन्हें यह पुरस्कार राजधानी लखनऊ में मिला. पर्वतारोही नीतीश स्वामी विवेकानंद यूथ अवार्ड में पहले नंबर पर चयनित हुए थे. इस सूची में नीतिश सिंह समेत कुल 10 युवाओ को स्वामी विवेकानंद यूथ अवार्ड मिला.

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, युवा कल्याण व खेल मंत्री गिरीश यादव सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे. इस अवार्ड में स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र के साथ 50 हजार रुपये का चेक इन्हें प्रदान किया गया है. नीतीश के पिता शहीद लांस नायक अमरजीत सिंह कारगिल युद्ध के दौरान सड़क दुर्घटना में शाहिद हुए थे.

अभी हाल में ही नीतिश ने अफ्रीका महाद्वीप की पांचवी सबसे ऊंची चोटी माउंट मेरु पर भारत का गौरवशाली तिरंगा झंडा फहराया है. माउंट मेरु की चोटी से शिक्षा सबका अधिकार एवं बाल विवाह मुक्त भारत का जागरूकता संदेश उन्होंने दिया. नीतीश ने यह मिशन 42 घंटे में पूरा कर नया कीर्तिमान स्थापित किया. नीतीश का अगला लक्ष्य विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह करने की है, जिसके लिए उसने तैयारियां शुरू कर दी हैं. नीतिश सिंह ने इस सम्मान के लिए परिजनों, मित्रो और यात्राओं में सहयोग करने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया है, जिनकी वजह से यह संभव हो पाया. साथ ही नीतीश ने जिला युवा कल्याण अधिकारी अमित कुमार सिंह व जिला प्रशासन का भी धन्यवाद किया.

अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही नीतीश सिंह ने यूरोप महाद्वीप, अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटियों के साथ साथ अब तक 11 पर्वतों को फतह किया है. नीतीश बढ़-चढ़ कर समाजिक मुद्दे जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सर्व शिक्षा अभियान, पर्यावरण संरक्षण, बाल विवाह मुक्त हेतु संदेश देने का कार्य करते रहते हैं. स्वच्छता सर्वेक्षण, पॉलीथिन मुक्त गोरखपुर, मतदाता जनजागरूकता अभियान, सहित कई जनजागरूकता अभियान में ब्रांड अंबेसडर बनकर आमजन को जागरूक करने का कार्य किया है.

पर्वतारोही नीतीश सिंह की उपलब्धि:
15 अगस्त 2021 को यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊची (5642मीटर) चोटी माउंट एलब्रस को फतह किया, 26 जनवरी 2021 को अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊची माउंट किलिमंजारो को फतह किया, 2020 में उत्तराखंड माउंट रूद्र गैरा (19810 फीट) फतह किया, एशिया महाद्वीप के सबसे बड़े ग्लेशियर मीराथाग ग्लेशियर पर भारत के गौरव तिरंगा लहराया, गोरखपुर से नेपाल एवं नेपाल से गोरखपुर की यात्रा साइकिल से यात्रा कर पर्यावरण की अलख जगाई, इंडियन माउंटेनियरिंग फाऊंडेशन के नेशनल स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग इंदौर मध्य प्रदेश में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व, लेह लद्दाख में स्थित माउंट स्टॉक कांगड़ी 2187 फीट की सफलतापूर्वक चढ़ाई की और कोरोना काल में लगभग 10,000 लोगों को भोजन, बिस्कुट और पानी उपलब्ध कराकर मदद की.

पढ़ेंः यूपी : शहीद के पर्वतारोही बेटे को मदद की दरकार, 26 जनवरी को किलिमंजारो फतह की तैयारी

ABOUT THE AUTHOR

...view details