उत्तर प्रदेश

uttar pradesh

हजारों दीपों से झिलमिलाई यमुना नदी के घाट पर बनी बटेश्वर की मंदिर श्रृंखला

By

Published : Oct 24, 2022, 8:17 AM IST

उत्तर भारत के प्रसिद्ध प्राचीन तीर्थ धाम बटेश्वर में रविवार को भव्य दीप दान कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान यमुना नदी किनारे बने भगवान भोले के मंदिरों की श्रृंखला के यमुना के घाटों पर हजारों दीपक सजाए गए.

Etv Bharat
हजारों दीपों से झिलमिलाए बटेश्वर की मंदिर श्रृंखला

आगरा: जनपद के ब्लॉक बाह क्षेत्र के अंतर्गत तीर्थ धाम बटेश्वर में रविवार को दीपों के त्योहार पंचोत्सव पर दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. हजारों दीपक से यमुना किनारे की मंदिर श्रृंखला दीपों से झिलमिला उठी. क्षेत्र प्रकाशमय हो गया. इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को लोगों ने श्रद्धांजलि भी दी.

बता दें कि पांच दिवसीय दीपों का त्योहार पंचोत्सव शुरू होते ही त्योहार की खुशियां चारों तरफ देखने को मिल रही हैं. रविवार को उत्तर भारत के प्रसिद्ध प्राचीन तीर्थ धाम बटेश्वर में विशाल भव्य दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया. इसमें यमुना नदी किनारे बने भगवान भोले की 101 मंदिरों की श्रृंखला के यमुना के घाटों पर हजारों दीपक सजाए गए.

पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामसकल गुर्जर ने दी जानकारी

रविवार देर शाम को दीपदान कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने यमुना के घाटों पर सजाए गए दीपों की जोत जलाई. यमुना के घाट और मंदिर श्रृंखला हजारों दीपों के जलने से झिलमिला उठी. यमुना के घाटों पर जलते दीपकों से मंदिर श्रृंखला के जगमगाने के साथ नदी के पानी पर प्रकाशमय अपना प्रतिबिंदु अलग छोड़ती हुई नजर आ रही थी.

तीर्थ धाम बटेश्वर हजारों दीपों से झिलमिला उठा

इसे भी पढ़े-15.76 लाख दीपों से जगमगाई अयोध्या, आतिशबाजी से आसमान सतरंगी, देखिए Video

यमुना के घाटों पर जगमगाते हुए दीपों से पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को लोगों ने याद कर श्रद्धांजलि दी. जलते हुए दीपों से धरती पुत्र मुलायम सिंह अमर रहे जगमगाते ही दिखाई दिए. दीपदान कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामसकल गुर्जर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दीपों का त्योहार है और प्राचीन तीर्थ बटेश्वर में दीपोत्सव दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. ऐसे कार्यक्रमों में सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए. बटेश्वर में प्राचीन मेला लगता चला आ रहा है. वह इस बार भी लगाया जाएगा और दीपों का कार्यक्रम भी आगे जारी रहेगा. क्योंकि दीपक हमें प्रेरणा देते हैं और हमारे जीवन में प्रकाश भरते हैं. इस दौरान स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रीय लोग भारी संख्या में मौजूद रहे.


यह भी पढ़े-दीपावली की पूर्व संध्या पर मोहाली में जलाया गया दुनिया का सबसे बड़ा दीपक

ABOUT THE AUTHOR

...view details