राजस्थान

rajasthan

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री ने सीएम अशोक गहलोत को लेकर की अभद्र टिप्पणी, देखें VIDEO

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : Nov 18, 2023, 10:49 PM IST

राज के पुरोहित ने CM गहलोत को लेकर की टिप्पणी

सांचौर (जालोर). जिले के आहोर में भाजपा प्रत्याशी छगन सिंह राजपुरोहित के समर्थन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सभा की. उनसे पहले महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री राज के पुरोहित ने भी सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. भाषण के दौरान राज के पुरोहित ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर अभद्र टिप्पणी कर दी. विवादित टिप्पणी पर मंच पर खड़े लोगों ने राज के पुरोहित को रोकने की कोशिश की, लेकिन पुरोहित नहीं रुके. वहीं, उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम गहलोत ने राजस्थान को बर्बाद कर दिया. हिन्दुस्तान में राजस्थान का नाम पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने किया है. इस दौरान मंच पर भाजपा प्रत्याशी देवजी पटेल, जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह राव, आहोर प्रत्याशी छगन सिंह राजपुरोहित, खंडाला मठ के महंत परशुराम महाराज समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे. 

ABOUT THE AUTHOR

...view details