राजस्थान

rajasthan

6 महीने बाद बनी देहात कांग्रेस की कार्यकारिणी, 71 पदाधिकारी शामिल

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : Jan 17, 2024, 11:25 AM IST

विधानसभा चुनाव से पहले बीकानेर देहात कांग्रेस के अध्यक्ष की घोषणा हो गई थी, लेकिन विधानसभा चुनाव में बिना कार्यकारिणी के कांग्रेस ने चुनाव लड़ा. परिणाम ये हुआ कि जिले की देहात की 5 में से चार सीटों पर कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा. ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने तैयारी को लेकर बीकानेर देहात की कार्यकारिणी घोषित कर दी है.

देहात कांग्रेस की कार्यकारिणी
देहात कांग्रेस की कार्यकारिणी

बीकानेर. पिछले 6 महीनों से भी ज्यादा समय से प्रतीक्षित बीकानेर देहात कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा आखिरकार हो गई. बुधवार को देहात कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने की. नई कार्यकारिणी में 71 पदाधिकारी को शामिल किया गया है. संगठन महासचिव के महत्वपूर्ण पद पर एक बार फिर प्रह्लाद सिंह मार्शल को दोबारा जिम्मेदारी दी गई है तो वहीं देशनोक नगर पालिका के अध्यक्ष ओमप्रकाश को कोषाध्यक्ष बनाया गया है.

30 सचिव, 20 महासचिव, 15 उपाध्यक्ष :कार्यकारिणी में 15 उपाध्यक्ष 20 महासचिव और 30 लोगों को सचिव बनाया गया है. हालांकि, फौरी तौर पर देहात की पांच विधानसभा सीटों से प्रतिनिधित्व इस कार्यकारिणी में दिया गया है.

6 महीने बाद बनी देहात कांग्रेस की कार्यकारिणी, पार्ट-1

पढ़ें :केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह का भ्रष्टाचारियों को सख्त संदेश, बोले-भ्रष्टाचारी पाताल में छुपे होंगे तो भी उनके खिलाफ करेंगे कार्रवाई

चुनाव में कुछ खास नहीं कर पाए देहात अध्यक्ष : दरअसल, जुलाई 2018 में बिशनाराम को देहात अध्यक्ष बनाया गया और अब करीब 6 महीने बाद कार्यकारिणी करने की घोषणा हुई है, लेकिन विधानसभा चुनाव में पांच सीटों में से केवल नोखा विधानसभा सीट पर ही कांग्रेस को जीत हासिल हुई और देहात की चार सीटों में दो सीटों पर खुद मंत्री ही चुनाव हार गए.

6 महीने बाद बनी देहात कांग्रेस की कार्यकारिणी, पार्ट-2

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद देहात अध्यक्ष के रूप में बिशनाराम सियाग कुछ खास नहीं कर पाए और संगठन की जिम्मेदारी की पहली परीक्षा में उनका रिजल्ट संतोषजनक नहीं रहा. ऐसे में अब लोकसभा चुनाव से पहले कार्यकारिणी की घोषणा हुई है और अब लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारी के चलते इस कार्यकारिणी की घोषणा हुई है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details