मध्य प्रदेश

madhya pradesh

MP Nikay Chunav 2022: चुनाव को देखते हुए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

By

Published : Sep 26, 2022, 10:15 AM IST

मंडला। जिले में 2 नगर पालिका और 3 नगर परिषद के चुनाव होने है. जिसका चुनाव प्रचार 25 सितम्बर की शाम को 5 बजे चुनाव प्रचार थम गया. चुनाव को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से जिले के सभी SDOP के निर्देशन में पुलिस ने पूरे नगर में फ्लैग मार्च निकाला. पुलिस थाना बम्हनी बंजर के फ्लैग मार्च में SDOP नैनपुर आकांक्षा चतुर्वेदी, SDO मंडला, तहसीलदार, बम्हनी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, थाना प्रभारी नीलेश ने अपने पूरे दल बल के साथ नगर चौक चौराहे पर भ्रमण करते हुए थाना बम्हनी में मार्च सम्पन्न किया.(MP Nikay Chunav 2022) (Police took out flag march in Mandla)

ABOUT THE AUTHOR

...view details