मध्य प्रदेश

madhya pradesh

MP में राहुल की भारत जोड़ो यात्रा से बड़ी कांग्रेस सांसद की यात्रा, नकुल नाथ ने खुद किया ऐसा दावा

By

Published : Dec 17, 2022, 8:03 PM IST

Updated : Feb 3, 2023, 8:36 PM IST

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश से भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान जाने के बाद नकुल नाथ ने छिंदवाड़ा के परासिया विधानसभा में शनिवार को उप भारत जोड़ो यात्रा निकाली. जहां सांसद नकुल नाथ अपनी यात्रा में आई भीड़ देखकर गदगद हो गए. उन्होंने मंच से दावा कर दिया कि पूरे मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के समय इतनी भीड़ नहीं देखी थी, जितनी परासिया के कोयलांचल क्षेत्र में देखी गई. उन्होंने कहा, आम जनता का जोश और प्यार देखकर मेरे बदन में 5 किलो खून बढ़ गया है(MP Nakul Nath in sub bharat jodo yatra). इस यात्रा में सांसद नकुल नाथ के साथ परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विश्वनाथ समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे. यह रैली की शुरुआत बड़कुही से हुई जिसका समापन परासिया में आकर हुआ.
Last Updated : Feb 3, 2023, 8:36 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details