मध्य प्रदेश

madhya pradesh

FIFA World Cup 2022 सिवनी की शेफाली ने बिखेरा था अपनी आवाज का जादू, घर लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत

By

Published : Dec 24, 2022, 5:53 PM IST

Updated : Feb 3, 2023, 8:36 PM IST

()
सिवनी। फीफा वर्ल्ड कप 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने वाली शेफाली चौरसिया का सिवनी जिले में जोरदार स्वागत हुआ. मंडला-नैनपुरी की बेटी शेफाली चौरसिया ने फीफा फुटबॉल वर्ल्डकप 2022 में अपनी आवाज का जादू बिखेरा था. इसके बाद वे अपने घर लौटी हैं. इस दौरान शेफाली का शहर के हर चौक चौराहे पर स्वागत हुआ. उनके लिए सिवनी के खेल ग्राउंड में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ था(Shefali Chaurasia grand welcome in seoni), जहां उन्होंने वंदे मातरम् गीत गाया. शेफाली ने फिल्म आर्टिकल 15 में भी वंदे मातरम् गाया था.
Last Updated :Feb 3, 2023, 8:36 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details