मध्य प्रदेश

madhya pradesh

VD शर्मा का कांग्रेस पर बयान, ये बाहर से भगवामय होने का दिखावा कर रहे हैं, भीतर छल ही है

By

Published : Apr 2, 2023, 10:42 PM IST

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा

भोपाल।भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पहुंचे थे. इस दौरान मीडिया ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से कांग्रेस कार्यालय पर भगवा पर्दे लगाने पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि ''कोई भी पद्धति एक दिन में विकसित नहीं होती है. इसके लिए पीढ़ियां लग जाती हैं.'' उन्होंने कहा कि ''विचार को स्थापित करने में झूठ, कपट, छल और दिखावे में चीजें खरी नहीं होती हैं, चाहे आप रंग पोत ले, मन के अंतर का मेल कैसे साफ करोगे.'' उन्होंने कहा कि नोर्थ ईस्ट के अंदर भाजपा अपना परचम फहरा रही है. संगठन की पद्धति और विचार को स्थापित करने में पीढ़ियां खप जाती हैं. ठाकरे, राजमात सिंधिया जैसे लोगों के कर्म और मेहनत के कारण ही संगठन के विचार स्थापित हुए हैं, तभी भाजपा का परचम लहरा रहा है.'' भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस बाहर से भगवामय होने का दिखावा कर रही है, भीतर तुष्टिकरण और छल ही है. ये दिखावा नहीं चलेगा, जनता सब जानती है.''

ABOUT THE AUTHOR

...view details