मध्य प्रदेश

madhya pradesh

उज्जैन में बाबा महाकाल का भस्म आरती में आकर्षक श्रृंगार, भगवान ने मस्तक पर धारण किया त्रिपुण्ड

By

Published : Dec 2, 2022, 7:30 AM IST

Updated : Dec 2, 2022, 8:39 AM IST

Etv Bharat

शुक्रवार को उज्जैन में बाबा महाकाल का भस्म आरती के दौरान पंचामृत अभिषेक किया गया. फिर भगवान ने मस्तक पर कुंदन जड़ा त्रिपुण्ड धारण किया. इसके बाद भगवान का भांग, चंदन,अबीर और उबटन से राजा के रूप में श्रृंगार किया गया. भगवान महाकाल को भस्मी अर्पित करके आरती की गई और उन्हें विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाया गया. (Ujjain Mahakaleshwar temple)

उज्जैन।महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार को प्रातः काल 3:00 बजे होने वाली भस्म आरती में सबसे पहले भगवान महाकाल को जल अर्पित कर उन्हें स्नान कराया गया. इसके बाद पंडे, पुजारियों द्वारा दूध ,दही ,घी ,शहद, पंचामृत से भगवान का अभिषेक किया गया. इसके पश्चात भगवान महाकाल का पंडे, पुजारियों द्वारा अद्भुत श्रृंगार किया गया. भगवान महाकाल को भस्मी अर्पित करके आरती की गई जिसमें बाबा महाकाल को फल और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाया गया.

भस्मी में बाबा महाकाल

Friday Jyotish Guru Rashifal: आज इस राशि के जातक करें ये उपाय, बनेंगे धन लाभ के योग

बाबा महाकाल का राजा के रूप में भांग से हुआ श्रृंगार:भगवान महाकाल का पंडे, पुजारियों द्वारा भांग, चंदन और उबटन से राजा के रूप में श्रृंगार किया गया. भगवान ने मस्तक पर कुंदन जड़ा त्रिपुण्ड धारण किया. भगवान महाकाल के श्रृंगार में काजू, बादाम, रुद्राक्ष, भांग, अबीर, कुमकुम सहित तमाम चीजों से बाबा को सजाकर राजा के रूप में तैयार किया गया. इसके अलावा भगवान को चांदी का छत्र,रुद्राक्ष की माला, फूलों की माला और कलरफुल वस्त्र पहनाये गये, फिर तमाम प्रकार के फल और मिठाइयों से भोग लगाया गया. फिर भगवान ने मस्तक पर ॐ धारण किया.(Baba Mahakal makeup on 2 December 2022 ) (Ujjain Mahakaleshwar temple)

Last Updated :Dec 2, 2022, 8:39 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details