मध्य प्रदेश

madhya pradesh

फिट इंडिया कैंपेन को लेकर उत्साहित है सीनियर सिटीजन का ये ग्रुप

By

Published : Aug 28, 2019, 8:06 PM IST

खेल दिवस के मौके में फिट इंडिया कैम्पेन शुरू होने जा रहा है, जिसे लेकर सीनियर सिटीजन ग्रुप लोगो को फिट रहने के लिए जाकरुक कर रहा है.

फिट इंडिया कैंपेन को लेकर उत्साहित है सीनियर सिटीजन का ये ग्रुप

शहडोल। खेल दिवस के मौके में फिट इंडिया कैंपेन की शुरूआत होगी, जिसे लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है, चाहे वो युवा हों या बुजुर्ग सभी इस कैंपने से जुड़ने के लिए उत्साहित हैं.
शहडोल जिले का एक सीनियर सिटीजन ग्रुप ने फिट इंडिया कैंपेन की तारीफ करते हुए इसे ज्वाइन करने की बात कही है. वैसे तो इस ग्रुप के सभी सदस्य सुबह सैर पर जाते हैं, योगा करता है, हंसी ठहाके लगाते हैं, और इस ग्रुप के लोग पिछले कई सालों से इस तरह की गतिविधियों के जरिए खुद को फिट रखते हैं, फिर भी इस कैंपेन से काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं.

फिट इंडिया कैंपेन को लेकर उत्साहित है सीनियर सिटीजन का ये ग्रुप
इस सीनियर सिटीजन ग्रुप में अभी लगभग 40 लोग हैं, जो सभी सीनियर सिटीजन ही हैं. इतना ही नहीं ये ग्रुप दूसरों को सीख देने से भी पीछे नहीं रहता और समय- समय में फिट रहने के लिए लोगों को सलाह भी देते हैं.सीनियर सिटीजन ग्रुप के अध्यक्ष डॉक्टर ऐके. श्रीवास्तव करीब 77 साल के हैं और आज भी पूरी तरह से फिट हैं, वो बताते हैं कि आज भी वो मरीज़ देखते हैं, ऑपेरशन कर लेते हैं, बिना चश्मे के पूरा काम कर लेते है, डॉक्टर एक श्रीवास्तव बताते हैं की वो आज भी लोगों को सलाह देते हैं, उनका सीनियर सिटीजन ग्रुप भी लोगों को समय- समय पर सलाह देते रहता है, और अब खेल दिवस के दिन से फिट इंडिया कैम्पेन शुरू हो रहा है, तो उनका ग्रुप भी इस अभियान से जुड़ने के लिए बेकरार है.
Intro:Note_ दो बाइट हैं, पहली बाइट डॉक्टर ऐ.के. श्रीवास्तव की है, जो दुबले पतले हैं, और सीनियर सिटीजन ग्रुप के अध्यक्ष हैं, दूसरीं बाइट जो थोड़ी मोटे हैं गोविंद सिंह नाम है और ग्रुप के सचिव हैं।

ये सीनियर सिटीजन ग्रुप भी जुड़ेगा 'फिट इंडिया कैम्पेन' से, जानिये फिट रहने के लिए क्या करता है ये ग्रुप

शहडोल- कहते हैं अगर इंसान फिट है तो हिट भी है, इस बार खेल दिवस के दिन से फिट इंडिया कैम्पेन शुरू होने जा रहा है। जिसे लेकर लोगों में खासा उत्साह है, युवा हो, बुजुर्ग हो या फिर बच्चा फिट इंडिया कैम्पेन से जुड़ने के लिए बेकरार है।

शहडोल में एक सीनियर सिटीजन ग्रुप है और इस ग्रुप के लोग पिछले कई सालों से फिट रहने के लिए वाकिंग, योगा जैसे कई तरह की चीजें करते हैं साथ ही दूसरों को फिट रहने के लिए अवेयर भी करते हैं। और अब फिट इंडिया कैम्पेन से जुड़ने के लिए भी उत्साहित हैं।


Body:फिट रहने के लिए ये ग्रुप है फेमस

शहडोल का ये सीनियर सिटीजन ग्रुप बहुत खास है, पिछले कई साल से ये सीनियर सिटीजन ग्रुप सुबह सुबह खुद को फिट रखने के लिए सुबह सुबह सैर पर जाता है, योगा करता है, हंसी ठहाके लगाता है। इस सीनियर सिटीजन ग्रुप में अभी लगभग 40 लोग हैं जो सभी सीनियर सिटीजन ही हैं, और हर सुबह फिट रहने के लिए इनका ये शेड्यूल फिक्स है।
इतना ही नहीं ये ग्रुप दूसरों को सीख देने से भी पीछे नहीं रहता और समय समय पर फिट रहने के लिए लोगों को सलाह भी देते रहता है।

फिटनेस को लेकर करेंगे जागरूक

सीनियर सिटीजन ग्रुप के अध्यक्ष डॉक्टर ऐ.के. श्रीवास्तव करीब 77 साल के हैं और आज भी पूरी तरह से फिट हैं वो बताते हैं कि आज भी वो मरीज़ देखते हैं, ऑपेरशन कर लेते हैं, बिना चश्मे के पूरा काम कर लेते है, पढ़ाई कर लेते हैं, इतना ही नहीं उनके दांत भी पूरी तरह से स्वस्थ हैं और वो पूरी तरह से फिट हैं तो उसकी सबसे बड़ी वजह है कि वो अपने स्टुडेंट लाइफ से अपने दिनचर्या में एक्सरसाइज को जगह देते रहे हैं ये सिलसिला आज़ादी के पहले से चल रहा है। डॉक्टर एक श्रीवास्तव बताते हैं की वो आज भी लोगों को सलाह देते हैं अपने मरीज़ों को फिट रहने के फायदे बताते हैं, और उनका सीनियर सिटीजन ग्रुप भी लोगों को समय समय पर सलाह देते रहता है, और अब जब खेल दिवस के दिन से फिट इंडिया कैम्पेन शुरू हो रहा है तो उनका ग्रुप भी इस अभियान से जुड़ने के लिए बेकरार है।


Conclusion:सीनियर सिटीजन ग्रुप के सचिव गोविंद सिंह कहते हैं कि उनके ग्रुप में अभी 40 लोग हैं जो हर दिन सुबह सुबह फिट रहने के लिए योगा, वाकिंग करते हैं और सभी फिट भी हैं, इतना ही नहीं उनके ग्रुप में शामिल होने वाले लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ती ही जा रहा रही है। ये ग्रुप खुद तो फिट रहता ही है साथ दूसरों को भी फिट रहने के लिए अवेयर करते रहता है। और अब तो फिट इंडिया अभियान के तहत भी उनकी टीम लोगों को फिट रहने की सलाह देगी। इसके फायदे गिनायेगी।

ABOUT THE AUTHOR

...view details