मध्य प्रदेश

madhya pradesh

रेप के बढ़ते मामलों पर महिला कांग्रेस ने फूंका CM का पुतला

By

Published : Jan 12, 2021, 11:07 PM IST

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहे रेप के मामलों को देखते हुए मंगलवार को महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला फूंका. साथ ही जमकर नारेबाजी भी की.

congress burnt effigy of cm shivraj
महिला कांग्रेस ने फूंका CM का पुतला

भोपाल। सीधी और खंडवा में रेप के मामले सामने आने के बाद अब कांग्रेस महिला मोर्चा सड़कों पर उतर आई है. मंगलवार को महिला कांग्रेस की सदस्यों ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने शिवराज सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला भी फूंका.

महिला कांग्रेस ने फूंका CM का पुतला

सीएम का फूंका पुतला

रेप की बढ़ती घटनाओं को लेकर महिला कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका. महिला कांग्रेस ने सीधी और खंडवा में बलात्कार की घटनाओं को लेकर कहा कि मध्य प्रदेश में जंगलराज बढ़ रहा है. लगातार रेप की घटनाएं हो रही हैं. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की बात करते हैं. वे सभी लड़कियों का मामा बताते हैं, लेकिन प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं.

पढ़ें- 13 साल की मासूम की रेप के बाद हत्या

मध्यप्रदेश में सुरक्षित नहीं बेटियां-कांग्रेस

महिला कांग्रेस कार्यकर्ता संतोष कंसाना का कहना है कि मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के राज में लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं. यहां लगातार दिन पर दिन बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं. शिवराज सिंह चौहान अपने आप को मामा और महिलाओं का भाई बताते आ रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी प्रदेश में बलात्कार के मामले रुक नहीं रहे हैं. क्योंकि सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है. 15 महीने के बाद सरकार किस तरह बनी है, सभी लोग जानते हैं. और आप(बीजेपी) बलात्कार पर रोक नहीं लगा पा रहे हैं.

पढ़ें- सीधी गैंगरेप: इटली से सिर्फ MP नजर आया, राजस्थान-महाराष्ट्र नहीं - नरोत्तम मिश्रा

ABOUT THE AUTHOR

...view details