मध्य प्रदेश

madhya pradesh

दुष्कर्म की बढ़ती वारदातों के खिलाफ महिला कांग्रेस ने सीएम शिवराज का जलाया पुतला, मांगा इस्तीफा

By

Published : Oct 4, 2020, 4:07 PM IST

Updated : Oct 4, 2020, 4:25 PM IST

मध्य प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों और गैंगरेप की घटनाओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. राजधानी भोपाल में भी महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला जलाकर अपना आक्रोश जताया.

women's congress burnt effigy of cm shivraj
महिला कांग्रेस ने सीएम शिवराज का जलाया पुतला

भोपाल।उत्तर प्रदेश के हाथरस, बलरामपुर और मध्यप्रदेश के सतना-खरगोन, जबलपुर और नरसिंहपुर से अनुसूचित जाति की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामलों से लोगों में आक्रोश फैल गया है. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों और गैंगरेप की घटनाओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. राजधानी भोपाल में भी महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला जलाकर अपना आक्रोश जताया.

सीएम शिवराज का जलाया पुतला

प्रदेश में सुरक्षित नहीं बच्चियां !

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि बीजेपी शासन में बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही है. प्रदेश में पिछले एक सप्ताह में कई दुष्कर्म की घटना सामने आ चुकी है. जिसमें जबलपुर, नरसिंहपुर का चीचली, खरगोन और दमोह शामिल है. महिला कांग्रेस ने पुलिस की कार्यशैली पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस की लापरवाही के कारण ही पीड़िता को खुदखुशी करनी पड़ी.

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम शिवराज के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि जिस तरीके से महिला अपराध बढ़ते जा रहा है. नैतिकता के आधार पर शिवराज सिंह को इस्तीफा दे देना चाहिए. अगर महिलाओं के साथ ऐसा ही बर्ताव प्रदेश में होता रहा तो आने वाले समय में महिला कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक महिलाओं के सम्मान में प्रदर्शन करेगी.

Last Updated :Oct 4, 2020, 4:25 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details