मध्य प्रदेश

madhya pradesh

दिग्विजय सिंह ने नगरीय प्रशासन मंत्री को लिखी चिट्ठी, बूचड़खाने पर तत्काल रोक लगाने की मांग

By

Published : Sep 21, 2019, 9:26 PM IST

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह को चिट्ठी लिखी है. जिसमें उन्होंने भोपाल के आदमपुर छावनी गांव में बन रहे बूचड़खाने (स्लॉटर हाउस) के निर्माण पर विरोध जताया है.

दिग्विजय सिंह ने नगरीय प्रशासन मंत्री को लिखी चिट्ठी

भोपाल। दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर चिट्ठी लिखी है. इस बार उन्होंने अपने बेटे और नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह को भोपाल के आदमपुर छावनी गांव में बन रहे बूचड़खाने (स्लॉटर हाउस) के निर्माण पर रोक लगाने के लिए चिट्ठी लिखी है. उन्होंने लिखा है कि कंकाली माता मंदिर और इस रास्ते में पड़ने वाले अन्य मंदिरों के कारण इस स्लॉटर हाउस का निर्माण रोका जाना चाहिए. उन्होंने इस निर्माण को जन भावनाओं के विपरीत बताया है.

दिग्विजय सिंह ने नगरीय प्रशासन मंत्री को लिखी चिट्ठी


दिग्विजय सिंह ने कहा है कि रायसेन रोड पर बिलखिरिया का कंकाली मंदिर पूरे प्रदेश की आस्था का केंद्र है,नवरात्रि में लाखों श्रद्धालु यहां आते हैं. इसी मंदिर के रास्ते में भगवान राम मंदिर, इस्कॉन मंदिर और दादाजी धाम भी है.यहां पर बूचड़खाना खोलने से लोगों की भावनाएं आहत होंगी.

दिग्विजय सिंह ने तत्कालीन शिवराज सरकार पर तंज कसते हुए लिखा है कि शिवराज सरकार ने सुभाष नगर स्थित बूचड़खाने को कंकाली मंदिर के पास आदमपुर छावनी में स्थापित करने का निर्णय लिया था. जिस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया था और सरकार ने फैसला टाल दिया था, लेकिन भोपाल नगर निगम के महापौर और तत्कालीन मुख्यमंत्री ने भावनाओं को ताक पर रखकर 2017 में इस प्रस्ताव की डीपीआर को स्वीकृति प्रदान कर दी थी.


दिग्विजय सिंह ने लिखा है कि मुझे जानकारी मिली है कि बीजेपी शासित नगर निगम भोपाल ने जन भावनाओं को ताक पर रखते हुए बूचड़खाने का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है. इस कारण लाखों श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं. उन्होंने सरकार से अनुरोध किया है कि भाजपा शासित नगर निगम के इस निर्णय के क्रियान्वयन पर तत्काल रोक लगाई जाए.

Intro:भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की पिछले दिनों कमलनाथ सरकार के मंत्रियों को लिखी गई चिट्ठी पर जमकर सियासी बवाल हुआ था। लेकिन दिग्विजय सिंह अभी भी मंत्रियों को लगातार चिट्ठी लिख रहे हैं। अब उन्होंने अपने बेटे जयवर्धन सिंह को चिट्ठी लिखी है। जो कमलनाथ सरकार में नगरीय प्रशासन मंत्री हैं। इस चिट्ठी में उन्होंने राजधानी भोपाल के आदमपुर छावनी गांव में बन रहे बूचड़खाने (स्लॉटर हाउस) के निर्माण पर विरोध जताया है।उन्होंने चिट्ठी में लिखा है कि कंकाली माता मंदिर और इस रास्ते में पड़ने वाले अन्य मंदिरों के कारण आदमपुर छावनी में निर्माणाधीन स्लॉटर हाउस का निर्माण कार्य रोका जाना चाहिए।उन्होंने इस निर्माण को जन भावनाओं के विपरीत बताया है।Body:अपने बेटे और कमलनाथ सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह को लिखी चिट्ठी में दिग्विजय सिंह ने कहा है कि रायसेन रोड पर बिल खिरिया का कंकाली मंदिर सिर्फ भोपाल ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की आस्था का केंद्र है।नवरात्रि में लाखों श्रद्धालु यहां आते हैं। इसी मंदिर के रास्ते में भगवान राम मंदिर, इस्कॉन मंदिर और दादाजी धाम भी है। उन्होंने आगे लिखा है कि पूर्ववर्ती सरकार ने वर्तमान में सुभाष नगर स्थित बूचड़खाने को कंकाली मंदिर के समीप आदमपुर छावनी में स्थापित करने का निर्णय लिया था। जिस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आंदोलन भी किया था और सरकार ने फैसला टाल दिया था। भोपाल नगर निगम के महापौर और तत्कालीन मुख्यमंत्री ने भावनाओं को ताक पर रखकर 2017 में इस प्रस्ताव की डीपीआर को स्वीकृति प्रदान कर दी थी।Conclusion:दिग्विजय सिंह ने लिखा है कि मुझे जानकारी मिली है कि भाजपा शासित नगर निगम भोपाल ने जन भावनाओं को ताक पर रखते हुए बूचड़खाने का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इस कारण लाखों श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं।सभी में नगर निगम के निर्णय के प्रति आक्रोश है। मेरा अनुरोध है कि भाजपा शासित नगर निगम के इस निर्णय के क्रियान्वयन पर तत्काल रोक लगाई जाए।

ABOUT THE AUTHOR

...view details