मध्य प्रदेश

madhya pradesh

Controversial Remarks On President: द्रौपदी मुर्मू पर अशोभनीय टिप्पणी, अलीराजपुर में भाजपा ने फूंका पश्चिम बंगाल के मंत्री का पुतला

By

Published : Nov 13, 2022, 3:03 PM IST

Controversial Remarks On President
भाजपा ने फूंका पश्चिम बंगाल के मंत्री का पुतला

पश्चिम बंगाल के मंत्री द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रंग रूप पर टिप्पणी करने का देश भर में विरोध हो रहा है. इसी कड़ी में अलीराजपुर जिले के सोंडवा में भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार के मंत्री अखिल गिरी का पुतला दहन किया.

अलीराजपुर। पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार के मंत्री अखिल गिरी (Akhil Girs effigy burnt in Alirajpur) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर अशोभनीय टिप्पणी की थी. जिसके विरोध में अलीराजपुर जिले के सोंडवा में भाजपा जिलाध्यक्ष वकील सिंह ठकराला के नेतृत्व में अखिल गिरी का पुतला दहन किया गया. इस विरोध प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष जयपाल सिंह खरत, अ. ज.जा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ज्ञान सिंह कनेश, अ. ज.जा महामंत्री मोहन चौहान, राकेश डावर, भुवान चौहान सहित कई कार्यकर्ती शामिल रहे.

भाजपा युवा मोर्चा ने किया सतना कांग्रेस विधायक का पुतला दहन, महिला ने लगाया है विधायकों पर अभद्रता का आरोप

यह है पूरा मामला:बता दें कि पश्चिम बंगाल की के मंत्री अखिल गिरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रूप-रंग को लेकर विवादित बयान दिया था. अखिल गिरि ने नंदीग्राम में एक कार्यक्रम के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कहा था कि हम किसी को उसके रूप-रंग से नहीं आंकते, हम राष्ट्रपति के पद का सम्मान करते हैं लेकिन हमारी राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं? भाजपा ने इस टिप्पणी का सख्त निंदा की है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details