झारखंड

jharkhand

ओलंपिक में गोल्ड के लिए जान लगाएंगी झारखंड की बेटियां सलीमा और निक्की, टोक्यो ओलंपिक के लिए महिला हॉकी टीम में चयन

By

Published : Jun 17, 2021, 5:45 PM IST

Updated : Jun 17, 2021, 7:55 PM IST

टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए सिमडेगा की सलीमा टेटे और झारखंड की ही निक्की प्रधान का चयन भारतीय महिला हॉकी टीम में किया गया है.

Jharkhand Salima Tete and Nikki Pradhan selected for india women hockey team for Tokyo Olympic
ओलंपिक में गोल्ड के लिए जान लगाएंगी झारखंड की बेटियां सलीमा और निक्की

सिमडेगा:देश के लिए ओलंपिक गोल्ड जीतना हर खिलाड़ी का सपना होता है, अब झारखंड में सिमडेगा की बेटी सलीमा टेटे को यह मौका मिला है. सलीमा टेटे का चयन टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में हुआ है. अब सलीमा टोक्यो ओलंपिक में महिला हॉकी में भारत को गोल्ड दिलाने के लिए जी-जान लगाते नजर आएंगे. महिला हॉकी की राष्ट्रीय टीम में सिमडेगा की बेटी सलीमा टेटे के साथ झारखंड की निक्की प्रधान का भी चयन किया गया है.

ये भी पढ़ें-खिलाड़ियों के लिए खुशखबरीः सिमडेगा में बन रहा है स्पोर्ट्स कंपलेक्स, जानिए क्या है इसमें खास

झारखंड की दोनों बेटियों के भारत की महिला हॉकी टीम में चयन से झारखंड और सिमडेगा के खेल जगत में जबर्दस्त उत्साह का माहौल है. स्थानीय लोगों ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं और खिलाड़ियों के लिए 'चक दे इंडिया' का संदेश दिया है. सिमडेगा की बेटी सलीमा टेटे के चयनित होने पर सिमडेगा जिले में खास तौर से उत्साह का माहौल है. सलीमा के चयन पर स्थानीय हॉकी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है. उनका कहाना है कि करीब 40 वर्षों के बाद सलीमा के रूप में सिमडेगा ने ओलंपिक के लिए भारत के लिए खेलने वाला हॉकी खिलाड़ी दिया है.

ओलंपिक में गोल्ड के लिए जान लगाएंगी झारखंड की बेटियां सलीमा और निक्की

ओलंपिक के लिए चयनित भारतीय महिला हॉकी का स्क्वॉड

गोलकीपर-सविता

डिफेंडरःदीप ग्रेस एक्का, निक्की प्रधान(झारखंड), गुरजीत कौर, उदिता

मिडफिल्डर-निशा, नेहा, सुशील चानू पुखरांबम, मोनिका, नवजोत कौर, सलीमा टेटे (झारखंड)

फारवर्ड- रानी, नवनीत कौर, ललरेमसिआमी, वंदना कटारिया, शर्मिला देवी



अब तक झारखंड से ओलंपिक के लिए चयनित हुए हॉकी खिलाड़ी

  • 1928 जयपाल सिंह मुंडा
  • 1972 माईकल किंडो
  • 1980 सिलबानुस डुंगडुंग
  • 1984 मनोहर टोपनो
  • 1992 अजीत लकड़ा
  • 2016 निक्की प्रधान
  • और अब 2021 सलीमा टेटे एवम निक्की प्रधान
    अर्जुन मुंडा का ट्वीट
ओलंपिक में चयन पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दी बधाई
झारखंड की दो बेटियों के ओलंपिक में चयन पर उनको और उनके परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा है. इस कड़ी में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी ट्वीट कर दोनों को बधाई दी है. अर्जुन मुंडा ने ट्वीट कर कहा कि सबसे पहले टोक्यो ओलंपिक के लिए चयनित महिला टीम को बधाई. मेरे लिए यह गर्व का विषय इसलिए भी है कि मेरे लोकसभा क्षेत्र की निक्की प्रधान (खूंटी), और सिमडेगा की सलीमा टेटे का चयन हुआ है. निक्की का यह दूसरा ओलंपिक होगा. मुझे उम्मीद है भारतीय टीम पदक के साथ लौटेगी.
Last Updated :Jun 17, 2021, 7:55 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details