झारखंड

jharkhand

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंची झारखंड हॉकी की दोनों टीमें, भुवनेश्वर में चल रही है प्रतियोगिता

By

Published : Dec 27, 2022, 11:57 AM IST

Khelo India Youth Games
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंची झारखंड हॉकी की दोनों टीमें ()

भुवनेश्वर में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स (Khelo India Youth Games in Bhubaneswar) के सेमीफाइनल में झारखंड हॉकी की दोनों टीमें पहुंच गई हैं. क्वार्टर फाइनल मैच में पुरुष टीम ने उत्तर प्रदेश और महिला टीम ने मिजोरम को हराया.

सिमडेगा: भुवनेश्वर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स (Khelo India Youth Games in Bhubaneswar) का आयोजन किया गया है. इस गेम्म में झारखंड हॉकी की पुरुष और महिला दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं. पुरुष टीम ने उत्तरप्रदेश को 5-2 और महिला टीम ने मिजोरम को 5-1 से पराजित किया.

यह भी पढ़ेंःKhelo India Youth Games: 8 शहरों में होंगे 30 खेल मुकाबले, पहली बार सलालम होगा शामिल

20 से 30 दिसंबर तक भुवनेश्वर में आयोजित क्वालीफाई खेलो इंडिया यूथ गेम्स अंडर-18 हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड हॉकी के महिला और पुरुष दोनों टीमें क्वार्टर फाइनल में अपने अपने मैच जीत कर सेमीफाइनल में जगह बना लिया है. पुरुष वर्ग के खेले गए मैच में झारखंड हॉकी टीम ने उत्तरप्रदेश हॉकी टीम को 5-2 से पराजित किया. इस मैच में झारखंड हॉकी की ओर से अमर दीप, सम्राट कुजूर, अभिषेक तिग्गा, जोसेफ टोपनो, सुमित बरवा और सुखनाथ गुड़िया ने एक-एक गोल किया.

वहीं, झारखंड हॉकी महिला टीम ने मिजोरम हॉकी टीम को 5-1 गोल से पराजित की. इसमें झारखंड महिला हॉकी टीम की ओर से प्रमोदनी लकड़ा ने दो गोल के साथ साथ रजनी केरकेट्टा, संजना होरो और निशा मिंज ने एक एक गोल की. झारखंड टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा, हॉकी इंडिया के महासचिव सह झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह के साथ साथ विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार, मनोज कोंनबेगी, चंद्रायानी मजूमदार, माइकल लाल, बिगन सोय, असरिता लकड़ा, सुरजीत झा, संजीव झा, झारखंड खेल प्राधिकरण के देवेंद्र सिंह आदि ने बधाई दी है और अगले मैच के लिए शुभकामनायें दी है.

महिला टीम में शामिल खिलाड़ीः रश्मि होरो, नीरु कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, निक्की कुल्लू, प्रमोदनी लकड़ा, बिनिमा धान, बालो होरो, ईडलिन बागे, रजनी केरकेट्टा, पार्वती टोपनो, निशा मिंज, अनुप्रिया सोरेन, पिंकी कुमारी, रीना कुल्लू, अंकिता डुंगडुंग,सलोमी कांडुलना, संजना होरो, मोनिका नाग के साथ साथ कोच सुभीला मिंज और मैनेजर प्रतिमा तिर्की शामिल हैं.

पुरुष टीम में शामिल खिलाड़ीः नवीन केरकेट्टा, सुखनाथ गुड़िया, सिमोन बोदरा, दीपक सोरेंग, अभिषेक तिग्गा, घुरन लोहरा, दुगा मुंडा, प्रेम केरकेट्टा, डेबिट धनवार, निरज लकड़ा, अमृत तिर्की, जोसेफ टोपनो, विजय कुमार महतो, अमरदीप स्मार्ट कुजूर, अमित बा, सुमित बरवा, विशाल लकड़ा, अभिसेख गुड़िया के साथ साथ कोच सागर सिंह ठाकुर और मैनेजर सुनील कुमार शामिल हैं.

ABOUT THE AUTHOR

...view details