झारखंड

jharkhand

सरायकेलाः मां आकर्षणी के पीठ पर वार्षिक आखान यात्रा का आयोजन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने गीत गाकर बांधा समा

By

Published : Jan 16, 2023, 11:00 AM IST

Updated : Jan 16, 2023, 12:37 PM IST

Annual Aakhan Yatra organized

सरायकेला में मां आकर्षणी पीठ के दरवार में वार्षिक आखान यात्रा का आयोजन किया गया, जहां केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हुए. अर्जुन मुंडा ने लोकगीत गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

देखें वीडियो

सरायकेला: जिले के प्रसिद्ध शक्ति पीठ आकर्षिणी माता के दरवार में आखान यात्रा का आयोजन किया गया. इस धार्मिक कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूजा अर्चना की. वहीं, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी पूरे परिवार के साथ माता के दरवाज में हाजीर हुए और पूजा अर्चना की.

यह भी पढ़ेंःजामताड़ा में कलश यात्रा के साथ शिव-शक्ति महायज्ञ का शुभारंभ, हजारों लोग हुए शामिल

मां आकर्षणी पीठ पर पूजा अर्चना करने के लिये कोल्हान क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से लोग पहुंचे. सुबह पांच बजे शुरु हुई मां आकर्षणी की पूजा देर शाम तक चलती रही. जिले के चिलकु स्थित रमणीक पहाड़ी की चोटी पर स्थित माता के दरवार है, जहां श्रद्धालु तीन सौ फीट की ऊचाई चढ़ कर पूजा अर्चना करते हैं. वहीं, मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालुओं ने बकरा, भेड़ा, मुर्गा और बतख की बली चढ़ाई. कहा जाता है कि पहाड़ी पर नंगे पांव चढ़ कर सच्चे हृदय से मांगी गयी हर मन्नत पूरी होती है. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, स्थानीय विधायक दशरथ गागराई, मीरा मुंडा, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय के साथ साथ लक्ष्मण टुडू, मुखिया सविता मुंडारी, विजय महतो, उदय सिंहदेव आदि लोग पूजा अर्चना करने पहुंचे थे.

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपनी पत्नी मीरा मुंडा के साथ आकर्षणी पीठ पर पूजा अर्चना कर क्षेत्र के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. उन्होंने कहा कि मां आकर्षणी की कृपा हम सबों पर बना रहे. खरसावां के साथ साथ राज्य विकास के मार्ग पर आगे बढ़े. यहीं माता से मन्नत मांगा है. अर्जुन मुंडा ने कहा कि आकर्षणी पीठ के विकास के लिये पहले भी कई कार्य किये है और आगे भी विकास के काम करते रहेंगे. उन्होंने भारत सरकार की ओर से क्षेत्र में चलाये जा रहे विकास योजनाओं की जानकारी दी. कार्यक्रम के दौरान अर्जुन मुंडा ने लोकगीत गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. लोगों ने अर्जुन मुंडा के गीत सुनकर खुब तालियां बजाई.

Last Updated :Jan 16, 2023, 12:37 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details