झारखंड

jharkhand

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी महिला कांग्रेस, कार्यकर्ताओं को दिए गए कई टास्क

By

Published : Jul 6, 2019, 5:07 PM IST

राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक है, सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत की तैयारियों में जुट गई है. ऐसे में प्रदेश महिला कांग्रेस ने भी पूरी ताकत झोंक दी है. रांची में प्रदेश महिला कांग्रेस की बैठक हुई जिसमें कार्यकर्ताओं को कई टास्क दिए गए.

प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक

रांची:झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गया है, जिसके तहत शनिवार को प्रदेश महिला कांग्रेस प्रभारी नेटा डिसूजा के नेतृत्व में कांग्रेस के स्टेट हेड क्वार्टर में अहम बैठक की गई, जिसमें महिला कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों के लिए कई टास्क दिए गए.

देखें पूरी खबर

आगामी विधानसभा चुनाव में महिला कांग्रेस की अहम भूमिका मानी जा रही है. राज्य सरकार के जनविरोधी मुद्दों को लेकर महिला कांग्रेस चुनावी मैदान में प्रचार करने उतरेगी. प्रदेश महिला कांग्रेस का रघुवर सरकार पर आरोप है कि जनविरोधी नीतियों को सरकार आम लोगों पर थोपने का काम कर रही हैं, जिससे लोग परेशान हैं. ऐसे जन मुद्दों को लेकर महिला कांग्रेस अभियान चलाएगी और पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का प्रयास करेगी.

प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष गुंजन सिंह ने झारखंड प्रभारी नेटा डिसूजा के नेतृत्व में हुई इस बैठक को अहम बताते हुए कहा, कि सभी महिला कार्यकर्ताओं से उनके क्षेत्र का फीडबैक लिया जा रहा है. जिन महिला कार्यकर्ताओं द्वारा बेहतर काम किया जा रहा है उनके लिए सीट की भी डिमांड की जाएगी. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार की समीक्षा के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनाव के तैयारियों के लिए प्लान बनाया जा रहा है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details