झारखंड

jharkhand

झारखंड में संगठन मजबूत करने में जुटा आरजेडी, रांची हिंसा की निंदा

By

Published : Jun 17, 2022, 2:30 PM IST

झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल संगठन को मजबूत करने की तैयारी में लगा हुआ है. इसके लिए आरजेडी ने प्रेस वार्ता कर राज्य में पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान शुरू करने की बात कही. इसके अलावा रांची हिंसा की निंदा की.

RJD in Jharkhand
RJD in Jharkhand

रांची:झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल ग्रासरूट्स पर संगठन को मजबूत करने को लेकर तैयारी में जुट गया है. राष्ट्रीय जनता दल के झारखंड प्रदेश कार्यालय में युवा प्रदेश अध्यक्ष और युवा राष्ट्रीय प्रवक्ता ने संयुक्त प्रेस वार्ता की. जिसमें कहा गया कि पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी ने सदस्यता अभियान कुछ दिन तक के लिए स्थगित कर दिया था. जिसे फिर से शुरू किया जा रहा है ताकि राष्ट्रीय जनता दल गांव से लेकर शहर तक मजबूत हो सके.

इसे भी पढ़ें:अगले विधानसभा चुनाव में जेडीयू संथाल की हर सीट पर उतारेगी प्रत्याशी: खीरू महतो

राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव झा ने उठाए ये सवाल:राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव झा ने रांची में जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसक घटना को लेकर पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़ा किया है. उन्होंने कहा कि झारखंड की राजधानी रांची में इतनी बड़ी घटना होने वाली है इसकी भनक तक पुलिस को नहीं थी. घटना से निपटने के लिए वाटर कैनन, रबर बुलेट, आंसू गैस जैसी चीजों का प्रशासन इस्तेमाल कर सकती थी लेकिन, प्रशासन ने सीधे गोली चला दी. घटना से जुड़े तमाम चीजों की जांच रिटायर जज से होनी चाहिए. युवा राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव झा ने कहा कि रांची में इतनी बड़ी घटना घट जाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल करता है. उन्होंने कहा कि इस घटना में जिन दो लोगों की जान गई है, उन लोगों के परिवार से मुलाकात की जाएगी. उन्होंने कहा उनके घर पर मुलाकात करने की योजना थी लेकिन अभी रांची में कई क्षेत्रों पर धारा 144 लगे होने के कारण स्थगित कर दी गई है. साथ ही उन्होंने कहा कि तमाम चीजों को लेकर मुख्यमंत्री से ज्ञापन सौंपा जाएगा. उन्होंने कहा कि बिहार के परिवहन मंत्री घटना के दिन रांची में कैसे उपस्थित थे और किस परियोजना से आए थे उनकी भी जांच होनी चाहिए.

देखें वीडियो
युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार यादव ने की ये मांग:झारखंड युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार यादव ने झारखंड के लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रशासन पूरी तरह से फेल है और जिस तरीके से प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई है वह काफी निंदनीय है. उन्होंने कहा कि इन तमाम चीजों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए जो लोग भी दोषी हैं उन पर कार्रवाई होनी चाहिए. निर्दोष पर किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए.

ABOUT THE AUTHOR

...view details