झारखंड

jharkhand

उत्कृष्ट विधायक से नवाजे जायेंगे रामचंद्र सिंह, झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस पर होंगे सम्मानित

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Nov 17, 2023, 9:12 PM IST

Ramchandra Singh excellent MLA. मनिका से कांग्रेस एमएलए रामचंद्र सिंह उत्कृष्ट विधायक से नवाजे जायेंगे. झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस के मौके पर उन्हें सम्मानित किया जाएगा.

Ramchandra Singh excellent MLA
Ramchandra Singh excellent MLA

उत्कृष्ट विधायक से नवाजे जायेंगे रामचंद्र सिंह

रांची: इस साल का उत्कृष्ट विधायक का पुरस्कार मनिका के कांग्रेस विधायक रामचंद्र सिंह को मिलेगा. झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस के मौके पर इन्हें सम्मानित किया जायेगा. स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो की अध्यक्षता में शुक्रवार 17 नवंबर शाम हुई बैठक में इस पर मुहर लगी. इस बैठक में संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, विधायक स्टीफन मरांडी, एनसीपी विधायक कमलेश सिंह आदि मौजूद थे.

ये भी पढे़ं-उत्कृष्ट विधायक ऐसा भी जिन्होंने ट्रेन में खड़े होकर की यात्रा, जानें कौन हैं वो

पुरस्कार चयन समिति की हुई इस बैठक में उत्कृष्ट विधायक के अलावे विशिष्ट कार्य करने वाले अन्य विधानसभाकर्मियों को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया गया. जिन्हें विधानसभा स्थापना दिवस पर सम्मानित किया जायेगा उसमें झारखंड विधानसभा के संयुक्त सचिव मिथिलेश कुमार मिश्रा, महिला कर्मी माइकल लकड़ा, वरीय सचिवालय सहायक तापस कुमार यादव, प्रशाखा पदाधिकारी नियाज अहमद, निलेश कुमार सिंह और अवर सचिव विष्णु पासवान के नाम शामिल हैं. इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को जहां सम्मानित किया जाएगा वहीं चंद्रयान-3 में योगदान देने वाले और दिवंगत विधानसभा कर्मियों के परिजन को भी सम्मानित करने का काम किया जाएगा.

अब तक मिले उत्कृष्ट पुरस्कार सम्मान

  1. 2001. विश्वेश्वर खां
  2. 2002. हेमलाल मुर्मू
  3. 2003. राजेंद्र प्र.सिंह
  4. 2004. लोकनाथ महतो
  5. 2005. अन्नपूर्णा देवी
  6. 2006. राधाकृष्ण किशोर
  7. 2007. पशुपति नाथ सिंह
  8. 2008. इंदर सिंह नामधारी
  9. 2010. जनार्दन पासवान
  10. 2011. माधव लाल सिंह
  11. 2012. रघुवर दास
  12. 2013. लोबिन हेम्ब्रम
  13. 2015. प्रदीप यादव
  14. 2016. स्टीफन मरांडी
  15. 2017. विमला प्रधान
  16. 2018. मेनका सरदार
  17. 2020. नलिन सोरेन
  18. 2021 रामचंद्र चंद्रवंशी
  19. 2022. विनोद कुमार सिंह


राजद से पहली बार विधायक बने:विधायक रामचंद्र सिंह ने राजद से अपनी करियर की शुरुआत की. पहली बार 1995 में वे राजद के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे. दूसरी बार 2005 में एक बार फिर राजद के टिकट से ही चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचने में सफल हुए. 2019 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने पाला बदला और कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतने में सफल हुए तीन बार विधानसभा पहुंचने में सफल रहे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details