झारखंड

jharkhand

झारखंड स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी रांची, उलिहातु भी जा सकती हैं प्रेसिडेंट

By

Published : Nov 2, 2022, 9:40 PM IST

Updated : Nov 2, 2022, 10:21 PM IST

झारखंड स्थापना दिवस समारोह (Jharkhand Foundation Day Celebrations ) में शामिल होने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची आएंगी. राष्ट्रपति यहां झारखंड स्थापना दिवस मुख्य कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी. राष्ट्रपति के खूंटी में धरती आबा की जन्मस्थली उलिहातु जाने की भी अटकल लगाई जा रही है. हालांकि अभी उलिहातु के कार्यक्रम की पुष्टि नहीं हो पाई है. लेकिन प्रशासन तैयारी कर रहा है.

president-draupadi-murmu-to-be-come-to-ranchi-to-attend-jharkhand-foundation-day-celebrations
झारखंड स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची आएंगी.

रांचीःराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड स्थापना दिवस समारोह (Jharkhand Foundation Day Celebrations ) में शामिल होने रांची आएंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस मुख्य समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी. राष्ट्रपति ने इस संबंध में झारखंड सरकार के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है. राष्ट्रपति के झारखंड स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने का निमंत्रण स्वीकार करने पर सीएम हेमंत सोरेन ने बुधवार को धन्यवाद दिया.

ये भी पढ़ें-जनजाति गौरव दिवस पर खूंटी आ सकती हैं राष्ट्रपति, चमकाए जाने लगे भगवान बिरसा मुंडा से जुड़े स्थल

सीएम हेमंत सोरेन ने बुधवार को ट्वीट किया कि जोहार, माननीय @rashtrapatibhvnआदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी. धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर निमंत्रण स्वीकार करने के लिए आपका अनेक-अनेक धन्यवाद, आभार. वीर शहीदों की धरती पर आपका हार्दिक स्वागत है.

धरती आबा की जन्मस्थली पर भी राष्ट्रपति के जाने की उम्मीदःझारखंड स्थापना दिवस के दिन ही धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती है. इसलिए उनकी जन्मस्थली खूंटी के उलिहातु में राष्ट्रपति के जाने की संभावना जताई जा रही है. इसको लेकर उलिहातु में भगवान बिरसा मुंडा से जुड़े स्थलों के रंग रोगन और मरम्मत का कार्य तेज कर दिया गया है. हालांकि अभी खूंटी जिला प्रशासन के पास राष्ट्रपति का कोई कार्यक्रम नहीं पहुंचा है. लेकिन प्रशासन बिरसा मुंडा जयंती और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आने के मद्देनजर अपनी तैयारियों में जुट गया है.

केंद्रीय मंत्री ने किया था इशाराःराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उलिहातु में बिरसा मुंडा जन्मस्थली आने को लेकर पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी इशारा किया है. बीते दिनों केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि इस संबंध में मैंने भी सुना है. लेकिन इसकी पुष्टि नहीं कर सकता.

Last Updated :Nov 2, 2022, 10:21 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details