झारखंड

jharkhand

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को झारखंड में ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पाकुड़ से करेंगे शुरुआत

By

Published : Jan 21, 2023, 12:38 PM IST

Updated : Jan 21, 2023, 1:20 PM IST

फरवरी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे झारखंड दौरे पर आएंगे. यहां से वे 9 फरवरी को हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे. इसकी तैयारी में अभी से झारखंड कांग्रेस जुट गई है.

Hath se Hath Jodo campaign in Jharkhand
पार्टी ऑफिस में कांग्रेस नेता

देखें वीडियो

रांची: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे फरवरी महीने में झारखंड आयेंगे. अभी तक के तय कार्यक्रम के अनुसार 09 फरवरी को वह पाकुड़ में कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ करेंगे. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की पहले झारखंड दौरे को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. पार्टी के प्रदेश कार्यालय में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को राज्य में ऐतिहासिक बनाने तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की झारखंड यात्रा को सफल बनाने के लिए बैठक की गई. जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष अनादि ब्रह्म, कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित कई पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए.

ये भी पढ़ें:Hath Se Hath Jodo Campaign: 'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद शुरू होगा कांग्रेस का 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान

झारखंड में भारत जोड़ो उपयात्रा की तरह ही हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी प्रदेश संगठन को दी गयी है और सभी जिलों की जिला कांग्रेस उनका सहयोग करेगी. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अनुसार शीघ्र की राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रस्तावित पहला झारखंड दौरा की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस खुद को आम लोगों से जोड़ने के लिए घर घर जाकर संवाद कायम करेगी. राजेश ठाकुर ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की तरह ही झारखंड में आपसे हाथ जोड़ यात्रा भी काफी सफल रहेगा.

भारत जोड़ो उपयात्रा के बेहतर प्रदर्शन को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और प्रदेश कार्यसमिति की योजना है कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को भी राज्य में ऐतिहासिक बनाई जाए. कोशिश यह भी हो रही है कि झारखंड में दो जगह पाकुड़ और रांची दो जगह पर मल्लिकार्जुन खड़गे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में शामिल हों और इसका शुभारंम्भ करें. इसके बाद हर जिले, प्रखंड और पंचायत में कांग्रेस से जुड़े नेता और कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों से सीधा संवाद करेंगे और उन्हें कांग्रेस की नीति सिद्धांतों से अवगत कराएंगे. इसके साथ ही अधिक से अधिक लोग कांग्रेस से जुड़े इसका भी प्रयास करेंगे.

Last Updated :Jan 21, 2023, 1:20 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details